बोफोर्स की तरह राफेल भी भ्रष्टाचार का प्रतीक : मायावती

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ, 15 मार्च (आईएएनएस)| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को राफेल मुद्दे पर एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बोफोर्स की तरह राफेल भी भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गया है।

उन्होंने ट्वीट किया, “बहुचर्चित राफेल विमान सौदे में अपने बचाव में संसद व अदालत में भी बदलते तेवर व तर्क से मोदी सरकार लगातार अपनी फजीहत खुद ही करवा रही है। राफेल भी बोफोर्स की तरह गंभीर सरकारी भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गया है। वैसे कोई भी सरकार देशहित के मामले में इतनी लापरवाह कैसे हो सकती है?”


गौरतलब है कि मायावती ट्विटर पर सक्रिय होने के बाद से ही मोदी और योगी सरकार को निशाने पर ले रहीं है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)