बोकारो विधानसभा सीट Results Live: कांग्रेस की श्वेता सिंह और भाजपा के विरंची नारायण में टक्कर बरकरार

  • Follow Newsd Hindi On  

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) के   चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होने हैं। बोकारो विधानसभा सीट (Bokaro Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर चौथे चरण में 16 दिसंबर को वोट डाले गए। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बिरंची नारायण ने निर्दलीय समरेश सिंह को हराया था।

Results Live:

03:44 PM: भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर, भाजपा- 56956, कांग्रेस- 57207



12:10 PM: कांग्रेस की श्वेता सिंह की बढ़त बरकरार, 9 हजार वोटों से आगे

08:55 AM: पहले राउंड में बोकारो से कांग्रेस की श्वेता सिंह आगे



बोकारो विधानसभा सीट (Bokaro Assembly Constituency) का इतिहास

पिछले 3 चुनाव की बात करें तो 2005 में कराए गए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मोहम्‍मद इजराइल अंसारी ने जीत हासिल की। इसके बाद 2009 के चुनाव में यहां से झारखंड विकास मोर्चा के समरेश सिंह विधायक चुने गए। 2014 के चुनाव में यहां से भाजपा के बिरंची नारायण विधायक चुने गए।

स्टील सिटी के नाम से मशहूर है बोकारो

स्‍टील सिटी के नाम से मशहूर झारखंड का यह सबसे बड़ा औद्योगिक नगर भी माना जाता है। यहां बड़े पैमाने पर स्‍टील, कोयला, अभ्रक समेत कई अन्‍य तरह के खनिज का उत्‍पादन किया जाता है। यहां पर भारत सरकार की ओर से स्‍टील अथॉरिटी, गैस और तेल कारपोरेशन, बोकारो स्‍टील प्‍लांट समेत कई बड़े औद्योगिक केंद्रों की स्‍थापना की गई है। इसके अलावा यहां पर डालमिया ग्रुप की सीमेंट कंपनी और मित्‍तल ग्रुप की बड़ी स्‍टील कंपनी है।

बोकारो विधानसभा सीट का समीकरण

बोकारो विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 4,92,853 है, जिनमें पुरुष मतदाता 2,68,905 और महिला मतदाता 2,23,948 हैं। पिछले चुनाव में 53.47 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

विरंची नारायण इस बार भी भाजपा से हैं। पूर्व मंत्री समरेश सिंह की पुत्रवधू स्वेता सिंह कांग्रेस व आजसू से राजेन्द्र महतो और जेवीएम से डॉ प्रकाश सिंह ने चुनाव को रोमांचक बना दिया है।

Bokaro Assembly Seat Voting Date:

बोकारो विधानसभा सीट पर मतदान : 16 दिसंबर, 2019

Bokaro Assembly Seat Counting Result Date:

बोकारो विधानसभा सीट पर मतगणना और वोटों की गिनती के नतीजे : 23 दिसंबर, 2019

Bokaro Constituency Seat Winner 2014 :

बोकारो विधानसभा सीट के 2014 के विजेता कैंडिडेट: भाजपा के बिरंची नारायण

List of Polling Stations in Bokaro Assembly

बोकारो विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

बिरंची नारायण, भाजपा- 1,14,321

समरेश सिंह, निर्दलीय– 41,678

हार का अंतर – 72,643

Bokaro Assembly Seat Candidates List:  बोकारो विधानसभा सीट पर सभी उम्मीदवारों की लिस्ट :

  • BJP – विरंची नारायण
  • कांग्रेस – स्वेता सिंह
  • AJSU – राजेन्द्र महतो
  • JVM – डॉ. प्रकाश सिंह
  • JDU – अशोक चौधरी
  • RPI – नवल शर्मा

मतदान की तारीख: 16 दिसंबर

Bokaro Assembly 2014 Result

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)