बोलीविया : मोरालेस के विजेता घोषित करने पर विरोध प्रदर्शन

  • Follow Newsd Hindi On  

 ला पाज, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)| विवादित परिणामों के बावजूद राष्ट्रपति इवो मोरालेस को राष्ट्रपति चुनावों में विजेता घोषित किए जाने के बाद पूरे बोलीविया में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

 बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि मोरालेस ने 47.1 फीसदी वोट हासिल किया और अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कार्लोस मेसा को हराया। मेसा को 36.51 फीसदी वोट मिले। मेसा ने पदासीन राष्ट्रपति पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।


इलेक्टोरल ट्रिब्यूनल के एक प्रवक्ता ने कहा कि बाकी का 0.01 फीसदी वोट बेनी के क्षेत्र में अमान्य कर दिया गया। ये वोट चुनाव के नतीजे को बदलने के लिए पर्याप्त नहीं होंगे।

मोरालेस, लातिन अमेरिका के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेता हैं, जो 2025 तक सत्ता में रहेंगे।

इस बीच मोरालेस के विजेता घोषित किए जाने के बाद देशभर में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। बुधवार को शुरू हुआ प्रदर्शन जारी है और मेसा ने समर्थकों से अपील की है कि वे अपना प्रदर्शन जारी रखें।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)