कन्हैया के प्रचार के लिए बेगूसराय पहुंचे ये मशहूर बॉलीवुड एक्टर, बोले- यह बदलाव की हवा है

  • Follow Newsd Hindi On  
कन्हैया के प्रचार के लिए बेगूसराय पहुंचे ये मशहूर बॉलीवुड एक्टर, बोले- यह बदलाव की हवा है

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में इस बार बिहार का बेगूसराय (Begusarai) सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) यहां से चुनाव मैदान में हैं, और उनका मुकाबला बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) के साथ है। आम लोग से लेकर फिल्मी सितारे भी इस लोकसभा चुनाव में खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बीते दिनों कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) के समर्थन में बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने प्रचार किया था। अब उनके समर्थन में बॉलीवुड से एक और नाम जुड़ गया है और वो नाम है मशहूर अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj) का।

प्रकाश राज शनिवार को बेगूसराय पहुंचे और कन्हैया के लिए प्रचार भी किया। उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया, जिसपर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। प्रकाश राज ने ट्वीट किया, “बेगूसराय में मैंने कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) के साथ ट्रैवल किया। मैंने लोगों की आंखों में एक आशा की किरण देखी। बदलाव की हवा। उनके साथ खड़ा होना मेरे लिए गर्व की बात है।”



इस दौरान प्रकाश राज ने बेगूसराय में मीडियाकर्मियों से भी बातचीत की और कन्हैया कुमार को लोगों की आवाज बताया। प्रकाश राज कर्नाटक की बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर खुद भी चुनावी मैदान में हैं। वह राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई मौकों पर मोदी सरकार की जमकर आलोचना की है।

जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार जब से बेगूसराय सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं तब से यहाँ का सियासी पारा बढ़ गया है। आए दिन फिल्म जगत से उनके पक्ष में या विपक्ष में ट्ववीट आते हैं और वायरल हो जाते हैं। हाल ही में बॉलीवुड के प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने कन्हैया कुमार पर जमकर हमला बोलते हुए उन्हें आतंकवादी बताया था। पंडित ने कहा कि वो देश के टुकड़ेृ-टुकड़े करना चाहता है। उनके इस ट्वीट पर भी लोगों के खूब रिएक्शन आए थे।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)