एक्ट्रेस तापसी पन्नू का देसी अवतार, दीवार पर ठोक रही हैं उपले

  • Follow Newsd Hindi On  
एक्ट्रेस तापसी पन्नू का देसी अवतार, दीवार पर ठोक रही हैं गोईठा

बॉलिवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म ‘बदला’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म की सफलता से तापसी काफी खुश हैं। इसी बीच उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह गांव की एक महिला के रूप में दिख रही हैं। वह एकदम देसी अवतार में दीवार पर गोबर थाप रही हैं।

उनके साथ एक और महिला है जो बॉलिवुड की एक और बड़ी ऐक्ट्रेस हैं। ये दोनों दीवार पर उपले थापती हुई नजर आ रही है। उपला को पूर्वी भारत में गोईठा के नाम से जाना जाता है। जिसका उपयोग खाना बनाने के लिए इंधन के रुप में होता है। हम इस तस्वीर के बारे में आगे आपको बताते हैं। दरअसल, यह तापसी की अगली फिल्म का एक सीन है जिसका नाम ‘सांड की आंख’ है।



फिल्म में तापसी के साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आयेंगी। तापसी ने इस फिल्म के सेट से ही एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। तापसी पन्नू ने अपने ट्विटर वॉल पर यह तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘के ख़ुस्बू आन लाग री है…… दिखे कुछ कमाल का पक रेहा है….’ यहां आपको बताते चलें कि ‘सांड की आंख’ का निर्देशन अनुराग कश्यप कर रहे हैं।

फिल्म उत्तर प्रदेश के जौहरी गांव की महिला शूटर्स प्रकाशी और चंद्रो की कहानी पर आधारित है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)