बॉलीवुड ऐक्ट्रेस विद्या सिन्हा गंभीर हालत में मुंबई के अस्पताल में भर्ती

  • Follow Newsd Hindi On  
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस विद्या सिन्हा गंभीर हालत में मुंबई के अस्पताल में भर्ती

90 के दशक की बॉलीवुड ऐक्ट्रेस विद्या सिन्हा को खराब स्वास्थ्य के कारण मुंबई के सिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वो वेंटिलेटर पर हैं। बताया जा रहा है कि विद्या सिन्हा को फेंफड़ों और हार्ट की समस्या है और उनकी हालत गंभीर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विद्या को गुरुवार को अस्पताल में ऐडमिट कराया गया था।

विद्या सिन्हा की तबीयत के बारे में जानकारी स्पॉट ब्वॉय ने अपनी रिपोर्ट में की है। रिपोर्ट के मुताबिक विद्या सिन्हा को दिल और फेफड़ों से संबंधित समस्या है। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी अब तक नहीं आई है। विद्या को फेफड़ों से जुड़ी समस्या कुछ वक्त पहले हुई थी वहीं दिल से संबंधित बीमारी के बारे में हाल ही में पता चला।


सूत्रों की मानें तो 74 साल की विद्या को डॉक्टरों ने एंजियोग्राफी कराने की सलाह दी थी लेकिन उनके परिजन यह कराने के लिए तैयार नहीं हैं। विद्या सिन्हा ने महज 18 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। फिल्मों और टीवी में आने से पहले विद्या मॉडलिंग किया करती थीं। यहां तक कि मिस बॉम्बे भी रह चुकी हैं।

विद्या सिन्हा ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्म जैसे ‘छोटी सी बात’, ‘रजनीगंधा’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘स्वयंवर’ आदि में काम किया था। हाल के दिनों में वह टीवी सीरियलों में काम कर रही थीं और ‘काव्यांजलि’, ‘कबूल है’ और ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ जैसे पॉप्युलर टीवी सीरियलों में दिखाई दी हैं। संजीव कुमार के साथ उनका गाना ‘ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए’ बेहद चर्चित हुआ था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)