Boys Locker Room नामक Instagram ग्रुप में दिल्ली के लड़के कर रहे थे गैंगरेप की प्लानिंग, DCW ने लिया संज्ञान

  • Follow Newsd Hindi On  
Boys Locker Room नामक Instagram ग्रुप में दिल्ली के लड़के कर रहे थे गैंगरेप की प्लानिंग, DCW ने लिया संज्ञान

Bois Locker Room: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक शर्मनाक घटना प्रकाश में आई है। एक ट्विटर (Twitter) यूजर ने हाल ही में एक लड़कों के इंस्टाग्राम (Instagram) ग्रुप चैट को साझा किया है, जिसे पढ़कर हर कोई हैरान है। ‘Boys Locker Room’ नाम के इंस्टाग्राम चैट ग्रुप में साउथ दिल्ली के सैंकड़ों लड़के जुड़े हैं, जो कथित रूप से अवयस्क लड़कियों की तस्वीर शेयर करते हैं। इतना ही नहीं, ग्रुप में लड़कियों को ऑब्जेक्टिफाई किया जाता है और ‘गैंगरेप’ का प्लान किया जाता है।

ट्विटर यूजर द्वारा शेयर किए गये स्क्रीनशॉट में चैट कर रहे इन लड़कों की उम्र 17 से 18 साल के बीच है। इंस्टाग्राम पर ग्रुप चैट “ब्वॉयज लॉकर रूम” (Boys Locker Room) या “बोइस लॉकर रूम” (Bois Locker Room) के नाम (इस नाम से इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर कथित तौर पर कई ग्रुप हैं) से किया जा रहा था। इसमें ना केवल एक लड़की को लेकर आपत्तिजनक बातें की जा रही थी, बल्कि लड़की की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे बदनाम करने की भी योजना बनाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस ग्रुप के दो लड़के उसी लड़की के साथ एक ही स्कूल में पढ़ते हैं।


साउथ दिल्ली की एक लड़की ने ट्विटर पर चैट ग्रुप का स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा, “17-18 साल के साउथ दिल्ली के लड़कों के इस इंस्टाग्राम ग्रुप में उनकी ही उम्र की लड़कियों की तस्वीरें शेयर की जाती हैं। मेरे स्कूल के दो लड़के इसका हिस्सा हैं। मैं और मेरे दोस्त डर गए हैं और मेरी मां चाहती हैं कि मैं इंस्टाग्राम छोड़ दूं।”

ट्वीट में लड़की ने लिखा है कि “ब्वॉयज लॉकर रूम” ग्रुप चैट में लड़कियों की तस्वीरों को मॉर्फ करने की बात की जाती है। सोशल मीडिया पर इस ट्वीट को कई प्रतिक्रियाएं मिली हैं। कई लोगों ने कमेंट में इन लड़कों की पहचान भी उजागर की है। लोग दिल्ली पुलिस से इनके खिलाफ कुछ कार्रवाई करने की अपील कर रहे हैं।

दिल्ली महिला आयोग ने लिया संज्ञान

वहीं, दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने मामले का संज्ञान लेते हुए इंस्टाग्राम और पुलिस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने पुलिस से 8 मई तक इस मामले में एफआईआर और की गई कार्रवाई से अवगत कराने को कहा है। इंस्टाग्राम भी दिल्ली महिला आयोग को बताएगा कि उसने इन यूजर्स के खिलाफ क्या एक्शन लिया है।


DCW की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर लिखा, “इंस्टाग्राम पर “boys locker room” नाम के एक ग्रुप के स्क्रीनशॉट देखे। ये हरकत एक घिनौनी,अपराधी और बलात्कारी मानसिकता का प्रमाण है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस और इंस्टाग्राम को नोटिस जारी कर रहे हैं। इस ग्रुप के सभी लड़के अरेस्ट होने चाहिए, एक कड़ा संदेश देने की ज़रूरत है।”


दिल्ली मंत्रिमंडल ने अंकित शर्मा के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए

दिल्ली में ई-रिक्शा मालिकों को भी 5000 रुपये की सहायता राशि मिलेगी

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)