ब्राजील के क्लब साउ पाउलो से जुड़े दानी आल्वेस

  • Follow Newsd Hindi On  

साउ पाउलो (ब्राजील), 2 अगस्त (आईएएनएस)| ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कप्तान और राइट-बैक दानी आल्वेस फ्री-ट्रांसफर पर यहां साउ पाउलो क्लब से जुड़ गए हैं। बीबीसी के अनुसार, 36 वर्षीय आल्वेस ने 2018-19 सीजन की समाप्ती के बाद फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) छोड़ दिया था और उन्हें तब से नए क्लब की तलाश थी।

आल्वेस पीएसजी के अलावा, स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना और इटली लीग की मौजूदा चैम्पियन जुवेंतस से भी खेल चुके हैं। उन्होंने क्लब और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए सबसे अधिक कुल 40 ट्रॉफी जीती है।


वह 2002 के बाद से किसी ब्राजील के क्लब के लिए नहीं खेले हैं।

साउ पाउलो के अध्यक्ष कार्लोस सिल्वा ने कहा, “आल्वेस विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। वह अपने पेशेवर रवैए, ²ढ़ निश्चय और विभिन्न ट्रॉफी के लिए जाने जाते हैं। वह हमारे देश और क्लब को लेकर भी बहुत जुनूनी हैं। इसलिए साउ पाउलो हर जगह जीत दर्ज करता है। एक दिन दानी ने कहा था कि वह साउ पाउलो के लिए खेलेंगे और मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने अपने वादे को पूरा किया है।”

वह दिसंबर 2022 तक ब्राजील के क्लब के साथ ही रहेंगे। वह हमेशा साउ पाउलो के फैन रहे हैं।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)