Brahampur Vidhan Sabha Seat: ब्रह्मपुर विधानसभा सीट पर VIP और RJD के बीच होगी रोमांचक जंग

  • Follow Newsd Hindi On  
यहां शुरुआती दो दशक में में कांग्रेस जीतती रही। हालांकि इस बीच में एक चुनाव में कांग्रेस को हार मिली लेकिन फिर से उसने अपनी खोई जमीन यहां हासिल कर ली। 1990 में कांग्रेस को आखिरी जीत नसीब हुई। 1990 के बाद से ये सीट एनडीए और राजद के पास ही रही है। पिछले चुनाव में राजद ने यहां भाजपा को शिकस्त दी थी।

Brahampur Vidhan Sabha Seat: आजादी के बाद साल 1952 में गठित ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र बक्सर जिले में कांग्रेस-राजद का मजबूत गढ़ रहा है। इस किले पर काफी अरसे से भगवा विजय पताका फहराने की कोशिश होती रही है। साल1990 के पहले तक कांग्रेस-निर्दलीय व समाजवादियों का ही कब्जा रहा। 1962 से लगातार तीन बार के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ही चुनाव में यहां से जीतते रहे।

ब्रह्मपुर सीट का इतिहास

ये सीट साल 1951 में ही अस्तित्व में आ गई थी। यहां शुरुआती दो दशक में में कांग्रेस जीतती रही। हालांकि इस बीच में एक चुनाव में कांग्रेस को हार मिली लेकिन फिर से उसने अपनी खोई जमीन यहां हासिल कर ली। 1990 में कांग्रेस को आखिरी जीत नसीब हुई। 1990 के बाद से ये सीट एनडीए और राजद के पास ही रही है। पिछले चुनाव में राजद ने यहां भाजपा को शिकस्त दी थी।


इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर यादव, भूमिहार और ब्राह्मण मतदाताओं का हमेशा से ही दबदबा रहा है. सिर्फ इन तीन जातियों से करीब 40 प्रतिशत वोटर्स यहां रहते हैं।

कुल वोटरः 3.35 लाख

पुरुष वोटरः 1.80 लाख (53.7%)


महिला वोटरः 1.55 लाख (46.3%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 2 (0.00%)

ब्रह्मपुर विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में इस सीट पर RJD के शंभूनाथ यादव ने चुनाव जीता था। शंभूनाथ यादव ने BJP के विवेक ठाकुर को 30,776 वोटों से हराकर चुनाव जीता था।

Brahampur Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

वीआईपी – जयराम चौधरी

राजद – शंभूनाथ यादव

जाप – परमानंद यादव

लोजपा – हुलस पांडे

Brahampur Vidhan Sabha winner : ब्रह्मपुर के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

 

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Shambhu Nath Yadav RJD 94079 Vivek Thakur BJP 63303
2010 Dilmarni Devi BJP 46196 Ajit Chaudhary RJD 25854
1962 Budhi Nath Singh IND 8031 Lalan Prasad Singh INC 7526
1957 Lallan Prasad Singh INC 9453 Jadgish Pd. Singh IND 6924
1951 Lallan Singh INC 7470 Jagdish Prasad Singh SP 3676

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)