दूल्हे को नशे में धुत देखकर दुल्हन ने किया शादी से इनकार, युवक ने थामा हाथ

  • Follow Newsd Hindi On  
Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

गाजियाबाद में स्थित लोनी क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई, जिसमें लोग दुल्हन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दूल्हे को नशे में देख दुल्हन ने शादी से मना कर दिया, जिसके बाद बारात को वापस लौटा लिया गया। लेकिन वहीं एक युवक ने उस दुल्हन से शादी करने का प्रस्ताव रख दिया।

दरअसल, मामला लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। बुधवार को वहां दिल्ली के रोहिणी से बरात आई थी। सब कुछ सही चल रहा था।  लेकिन जयमाला के दौरान खुशी के माहौल में रुकावट आ गई।  बताया जा रहा है दूल्हा नशे में था और स्टेज पर ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।


दूल्हे को ऐसी हालत में देख कर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।  लड़की के इस निर्णय में उसके घरवालों ने भी उसका साथ दिया।दुल्हन और दुल्हन के परिवार वालों के इस फैसले से लड़के वाले खासा नाराज हुए और वह बारात वापिस ले गए। इस के बाद लड़कीवालों के यहां मायूसी माहौल छा गया।

इन सब बातों के दौरान शादी के इस माहौल में कुछ फिल्मी कहानी जैसा हुआ। शादी में ही मौजूद एक लड़के ने लड़की से शादी करने की बात कर दी। युवक ने सब के सामने उस लड़की से शादी करने की इच्छा जाहिर की। सब इसके लिए राजी भी हो गए। बताया जा रहा है वह लड़की का रिश्तेदार है। सबके लिए मिसाल कायम करने वाली इस लड़की ने ग्रैजुएशन तक पढ़ाई की है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)