चूहों के लिए इस शख्स ने बसा दिया पूरा एक गांव

  • Follow Newsd Hindi On  
चूहों के लिए इस शख्स ने बसा दिया पूरा एक गांव

आपने इंसान के जानवरों से प्रेम की कई कहानियां सुनी होंगी। अक्सर इंसान और जानवर के बीच ऐसी दोस्ती देखने को मिलती है, जो किसी भी रिश्ते से ऊपर होती है। प्रेम मिलने पर जानवर भी अपने मालिक के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इंसान और जानवर की दोस्ती की एक ऐसी ही खबर ब्रिटेन से आ रही है।

ब्रिटेन के प्रसिद्ध वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर साइमन डेल (Simon Dell) का चूहों से कुछ ऐसा रिश्ता जुड़ा कि उन्होंने चूहों के लिए एक पूरा घर बना दिया। साइमन डेल द्वारा चूहों के लिए बनाया गया यह घर, चूहों के लिए किसी गांव से कम नहीं है, क्योंकि डेल ने सुनिश्चित किया कि इस घर में बाकी चूहें भी आ कर रहे। इस तरह इस घर में चूहों की संख्या काफी ज्यादा हो गयी। इस घर में चूहों की सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाता है। डेल चूहों के लिए मक्का, सेब, मूंगफली जैसी चीजों का भी इंतजाम करते हैं।


साइमन डेल ने क्यों लिया चूहों के लिए घर बनाने का फैसला?

सभी के घर में कहीं न कहीं से चूहें आ जाते हैं और सब लोग उन्हें बाहर निकालने की जद्दो जहद में लगे रहते हैं। कोई अपने घर में उनका आना पसंद नहीं करता। ऐसे में साइमन डेल ने चूहों के लिए एक पूरा घर बनाने का फैसला कैसे लिया? दरअसल, डेल के मन में यह खयाल तब आया जब एक बार वह अपने बगीचे में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक जंगली चूहे को देखा। वो चूहां लगातार उन्हीं की तरफ देख रहा था। इन्हीं सब के बीच पास ही खड़ी एक बिल्ली चूहें को खाने की ताक में थी।

तब डेल के दिमाग में आया कि चूहां उनकी मदद चाहता है। उन्हें लगा कि अगर चूहे को नहीं बचाया गया तो, वो बिल्ली के हाथों मारा जाएगा। उन्होंने तभी बगीचे का काम छोड़क,र वहीं एक बॉक्स लाकर जमीन पर उसे फिट कर दिया और कंटीलें तारों से चारों तरफ से घेर दिया। चूहें की जान बच गई और कुछ समय बाद वहां एक गर्भवती चुहियां भी आकर वहां रहने लगी। इस तरह धीरे-धीरे वहां चूहों की संख्या बढ़ने के बाद डेल ने उस जगह पर ऐसे कई और घर बना दिए, जहां चूहे बिना किसी डर के रह सकें।

बता दें की डेल के बसाये गए इस गांव में 9 चूहों का पूरा परिवार बस चुका है, जिनकी देखरेख खुद डेल करते हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)