बुद्धदेब होश में, हालत में सुधार : चिकित्सक

  • Follow Newsd Hindi On  

 कोलकाता, 8 सितम्बर (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और माकपा के वयोवृद्ध नेता बुद्धदेब भट्टाचार्जी को श्वास संबंधित गंभीर समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब वह होश में हैं और बातचीत कर रहे हैं, तथा उनकी सेहत लगातार स्थिर बना हुआ है।

 उनके निमोनिया और रक्तचाप में सुधार हो रहा है। यह जानकारी चिकित्सकों ने रविवार को दी। भट्टाचार्जी को यहां निजी वूडलैंड अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में शुक्रवार रात भर्ती कराया गया था।


चिकित्सकों ने पाया कि उनमें क्रॉनिक ऑबस्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) गंभीर रूप से बढ़ गया था, और साथ में दोनों फेफड़ों में निमोनिया और एनीमिया की भी समस्या थी। वह नॉन-इनवैसिव वेंटिलेशन, इंटरवेनस एंटीबायोटिक्स और नेबुलाइजेशन पर हैं और उनके सीने की जकड़न साफ करने के लिए सीने की साइकोथेरेपी की जा रही है। उन्हें ब्लड ट्रांसफ्यूजन भी दिया गया।

आठ सदस्यीय चिकित्सकों के दल ने भट्टाचार्जी की सेहत की रविवार सुबह नौ बजे समीक्षा की। उनके परिवार के सदस्य भी मौके पर मौजूद थे।

एक चिकित्सक ने मीडिया को बताया, “बुद्धदेब भट्टाचार्जी अब होश में, सजग हैं और बातचीत कर रहे हैं। उनके जीवनाधार मानक स्थिर हैं। वह मुंह भोजन ले रहे हैं, और उन्होंने सुबह आईसक्रीम, चाय और पपीता लिया था।”


चिकित्सक ने कहा, “अभी तक वह नॉन-इनवैसिव वेंटिलेशन पर हैं। पिछले शनिवार रात को वह लगभग छह घंटे तक नॉन-इनवैसिव वेंटिलेशन पर थे।”

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)