UP: बुलंदशहर में बस ने एक ही परिवार के 7 सदस्यों को रौंदा

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार: मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 की मौत

बुलंदशहर | उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में तीर्थ यात्रा पर आए एक परिवार की चार महिलाओं और तीन बच्चों को शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार बस ने रौंद डाला, जिससे सातों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के शिकार लोग सड़क किनारे सो रहे थे, जब बस ने उन्हें कुचल दिया।

शुरुआती रिपोटरें के अनुसार, पीड़ित हाथरस के थे और गंगा नदी में स्नान करने के बाद नरौरा घाट से लौटे थे। निजी बस वैष्णो देवी से तीर्थयात्रियों के साथ लौट रही थी।


पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के बाद बस का चालक फरार है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)