Jharkhand Lockdown AGAIN: झारखंड में 22 से 29 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन के बीच जानें क्‍या खुला- क्‍या रहेगा बंद

न्यूज्ड

झारखंड

Jharkhand Lockdown AGAIN: झारखंड में 22 से 29 अप्रैल तक एक सप्‍ताह का संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को इसका एलान किया। लॉकडाउन गुरुवार सुबह छह बजे से प्रभावी होगा। इस दौरान सरकार ने कुछ छूटों का भी एलान किया है। बताया गया है कि राज्‍य में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक एक हफ्ते तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। 22 अप्रैल सुबह छह बजे से से 29 अप्रैल की सुबह छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा। झारखंड में कई रियायतों के साथ लॉकडाउन लगाया गया है। सीएम हेमंत सोरेन थोड़ी देर में प्रेस वार्ता कर लाॅकडाउन का औपचारिक एलान करेंगे।

झारखंड सरकार ने लगाया लॉकडाउन : 22 से 29 अप्रैल तक एक सप्‍ताह का संपूर्ण लॉकडाउन