विधानसभा उपचुनाव LIVE: बिहार- दोपहर 1 बजे तक समस्तीपुर लोकसभा सीट पर 29% और विधानसभा सीटों पर 28.55% मतदान

  • Follow Newsd Hindi On  
विधानसभा उपचुनाव Live: 17 राज्यों की 64 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर मतदान जारी

By-election 2019 Voting LIVE: महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों की रिक्त हुई 64 सीटों पर उपचुनाव हेतु सोमवार को मतदान शुरू हो गया। इसके तहत उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। इसके नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। देश के 17 राज्यों की 64 सीटों पर आज मतदान हो रहा है।


02:13 PM: UP उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत

उत्तर प्रदेश में दोपहर एक बजे तक कुल 28.98 प्रतिशत मतदान हुआ। सहारनपुर की गंगोह में 41.70, रामपुर की रामपुर सदर में 25.12, अलीगढ़ की इगलास (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 18.90, लखनऊ की लखनऊ कैंट विधानसभा में 16.10, कानपुर नगर की गोविंदनगर विधानसभा में 20.50, चित्रकूट की मानिकपुर विधानसभा सीट में 33.87, प्रतापगढ़ की प्रतापगढ़ सदर विधानसभा सीट में 26.70, बाराबंकी की जैदपुर (सुरक्षित) सीट में 33.00, अम्बेडकर की जलालपुर विधानसभा सीट में 35.97, बहराइच जनपद की बल्हा (सुरक्षित) सीट में दोपहर 32.00 तथा मऊ की घोसी में 34.90 प्रतिशत मतदान हुआ।



2:00 PM: बिहार उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत


12:40 PM: रामपुर में तीन BLO गिरफ्तार, 20 एजेंट हिरासत में


रामपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में 3 बीएलओ को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 20 मतदान अभिकर्ता भी हिरासत में लिए गए हैं। इन सब पर चुनाव में धांधली का आरोप है।


12:30 PM: मध्यप्रदेश के झाबुआ मे विधानसभा उपचुनाव के लिए भारी मतदान जारी है। यहां 11 बजे तक कुल 34 % मतदान हो चुका है। इस सीट पर कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया ओर भाजपा के भानु भूरिया के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है।


12:30 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह किया और युवाओं के भी बड़ी संख्या में वोट डालने की उम्मीद जताई।


11:15 AM: उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 19.14 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।


11:10 AM: बिहार में 11 बजे तक 17 फीसदी मतदान

सुबह 11 बजे तक 16.63 % मतदान हुआ है। समस्तीपुर लोकसभा सीट पर 17 %, बेलहर में 17.88 %, किशनगंज में 21%, नाथनगर में 14%, सिमरी बख्तियारपुर में 17.5 % और दरौंदा सीट पर 13.27 फीसदी मतदान हुआ है।


09:14 AM: सुबह 9 बजे तक बिहार में 8.14 फीसदी मतदान

बिहार में सुबह 09 बजे तक 8.14 फीसदी मतदान हुआ है। समस्तीपुर लोकसभा सीट पर 7.45 %, बेलहर में 9.76 %, किशनगंज में 8 %, नाथनगर में 7 %, सिमरी बख्तियारपुर में 11 % और दरौंदा सीट पर 4.95 % मतदान हुआ है।

सबसे अधिक कर्नाटक की 15 सीटों पर उपचुनाव

इनमें से 63 विधानसभा और एक लोकसभा सीट शामिल है। इनमें बिहार की पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है। इसके अलावा असम की चार, कर्नाटक की 15, केरल की पांच, मध्य प्रदेश की एक, मेघालय की एक, ओडिशा की एक, पुडुचेरी की एक, पंजाब की चार, राजस्थान की दो, सिक्किम की दो, तमिलनाडु की दो, तेलंगाना की एक, उत्तर प्रदेश की 11, छत्तीसगढ़ की एक, गुजरात की चार और हिमाचल प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ की कैंट, बाराबंकी की जैदपुर, चित्रकूट की मानिकपुर, सहारनपुर की गंगोह, अलीगढ़ की इगलास, रामपुर सदर, कानपुर की गोविंदनगर, बहराइच की बलहा, प्रतापगढ़, मऊ की घोसी और अंबेडकरनगर की जलालपुर विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सबसे अधिक 15 सीटों पर कर्नाटक में चुनाव हो रहे हैं, वहीं उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव मतदान जारी है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)