CAA Protests Live Updates: उत्तर प्रदेश में प्रदर्शनों में अबतक 16 की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  
CAA Protests Live Updates: राजद का आज बिहार बंद, UP में अबतक 11 लोगों की जान गई

CAA Protests Live Updates: नागरिकता कानून के खिलाफ आंदोलन आज भी जारी है। बिहार की मुख्य विपक्षी दल राजद ने आज बिहार बंद बुलाया है। सुबह से राजद कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतरकर नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में प्रदर्शनों के दौरान कई जगहों पर हिंसा की घटनाएं सामने आईं। इस हिंसा में अकेले उत्तर प्रदेश में अबतक 11 लोगों की जान चली गई है।

उत्तर प्रदेश में स्थिति को देखते हुए प्रशासन की तरफ से सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, राजधानी दिल्ली में सभी मेट्रो स्टेशन सामान्य रूप से खोल दिया गया है।


Live Updates:

 


09:00 AM: मायावती की केंद्र से अपील, फैसला वापस ले सरकार

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)