वेट लॉस के लिए आज़माएं कैबेज डाइट प्लान, एक हफ्ते में देखें फर्क

  • Follow Newsd Hindi On  
वेट लॉस के लिए आज़माएं कैबेज डाइट प्लान, एक हफ्ते में देखें फर्क

बढ़ता हुआ वज़न हर व्यक्ति की परेशानी का एक बड़ा कारण बन चुका है। लेज़ी लाइफस्टाइल और खान-पान की गलत आदतों के कारण लोग बढ़ते वज़न की समस्या से परेशान हो जाते हैं। व्यस्त रहने के कारण कईं लोग एक्सरसाइज पर ज़्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं।

हर व्यक्ति जो बढ़ते वज़न से परेशान है कुछ ऐसे उपाय ढूंढने की कोशिश करता है जिससे ज़्यादा मेहनत और ज़्यादा वक़्त वक़्त लगाए बिना वेट लॉस किया जा सके। बढ़ते वज़न की समस्या से छुटकारा पाने के लिए यदि सही डाइट के साथ एक्सरसाइज की जाए तो वेट लोस किया जा सकता है।


आज हम आपको ऐसे ही डाइट प्लान के बारे में बताएंगे जिसके ज़रिये आपको वेट लॉस में मदद मिलेगी। लेकिन बता दें कि डाइट प्लान के साथ सही एक्सरसाइज फॉलो करना बहुत ज़रूरी है। अगर आप भी करना चाहते हैं वेट लॉस कैबेज (पत्ता गोभी) डाइट प्लान आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा।

कैबेज डाइट प्लान शरीर के मेटाबॉलिक रेट पर काम करता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है। फाइबर की ज्यादा मात्रा के कारण बार-बार भूख नहीं लगती और पेट भरा हुआ फील होता है। ये डाइट प्लान बेहद कम कैलोरी वाला होता है। इसमें उपयुक्त वसा एनर्जी में कंर्वट हो जाती है जिससे वेट लॉस करना आसान हो जाता है।
इस डाइट प्लान की खासियत यही है कि ये आपके मेटाबॉलिक रेट को तेज कर देता है। ये प्लान एक हफ्ते में बढ़ाया भी जा सकता है।

कैसे फॉलो करें कैबेज डाइट प्लान

पहला दिन


सुबह की शुरुआत नींबू पानी से करें जो खाली पेट आपके शरीर को डिटॉक्स करता है।
नाश्ता (सुबह 9 बजे से पहले)– नाश्ते में आप केला छोड़कर कोई भी फ्रूट सेब, संतरा, पपीता या तरबूज आदि ले सकते हैं।। केला कार्ब रिच फ्रूट है जिससे वेट लॉस में दिक्कत होगी।
लंच (दोपहर 1 बजे तक)– गोभी के पत्तों का रस निकाल कर पीएं।
शाम का नाश्ता– सेब या अमरूद जैसे रफेज से भरे फ्रूट लें।
डिनर (रात सात बजे तक)– गोभी का सूप बनाएं, चाहें तो इसमें कैबेज को भी रखें ताकि रफेज ज्यादा से ज्यादा मिले। इसमें पनीर के कुछ टुकड़े भी डाल सकते हैं।

दूसरा दिन

नाश्ते से पहले– बिना चीनी के ग्रीन-टी या ब्लैक टी ले सकते हैं। चाहें तो नींबू पानी लें।
नाश्ता (सुबह 9 बजे से पहले)– कैबेज और गाजर के साथ चुकंदर की स्मूदी बनाएं। चाहें तो टमाटर भी मिला सकते हैं।
लंच (दोपहर 1 बजे तक)– स्वीट कॉर्न और पनीर डालकर सूखी बीन्स या कैबेज का सूप बना लें।
शाम का नाश्ता– एक छोटी कटोरी खीरा, गाजर और कैबेज का सलाद बना लें।
डिनर (रात सात बजे तक)– कैबेज का सूप बनाएं और इसमें पनीर या टोफू मिक्स कर लें।

छठे दिन का प्लान

नाश्ते से पहले– आप ग्रीन टी या नींबू पानी से डिटॉक्स ड्रिंक तैयार करें।
नाश्ता (सुबह 9 बजे से पहले)– केला स्मूदी और 1 कटोरी कैबेज और अन्य सब्जी के साथ बना ओट्स।
लंच (दोपहर 1 बजे तक)– गोभी के सूप के साथ चिकन ब्रेस्ट के साथ या मशरूम या पनीर के साथ।
शाम का नाश्ता– 1 गिलास कोई भी साइट्रस जूस
डिनर (रात सात बजे तक)– कैबेज का सूप विथ पनीर या चिकन ब्रेस्ट या मछली के साथ।

खास है सातवें दिन का प्लान

सुबह ग्रीन टी या दालचीनी चाय पीएं।
नाश्ता (सुबह 9 बजे से पहले)– सेब या संतरे का रस या कीवी बनाना स्मूदी।
लंच (दोपहर 1 बजे तक)- ब्राउन राइस के साथ गाजर और पालक या कैबेज के साथ दाल।
शाम का नाश्ता– केला या कोई भी फ्रूट।
डिनर (रात आठ बजे तक)– कैबेज सूप के साथ चिकन या पनीर, या मशरूम।

इस सात दिन के डाइट प्लान को आप आगे भी जारी रख सकते हैं ,लेकिन अगर कमजोरी हो या चक्कर आए तो इसे न दोहराएं। कुछ दिन के अंतराल पर इस प्लान को आप फिर से शुरू कर सकते हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)