पिता बने टीम इंडिया के कप्तान Virat Kohli, अनुष्का ने दिया बेटी को जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
पिता बने टीम इंडिया के कप्तान Virat Kohli, अनुष्का ने दिया बेटी को जन्म

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के फैन्स को जिस बात का सबसे ज्यादा इंतजार था वो घड़ी आ गई है। विराट पिता बन गए हैं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। विराट कोहली ने खुद इस बात की जानकारी ट्वीट कर के दी है।

विराट कोहली ने ट्वीट किया कि, ‘हमें आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं और अनुष्का आज दोपहर एक बेटी के माता-पिता बन गए। हम आपके प्यार, शुभकामना और दुआ के शुक्रगुजार हैं। अनुष्का और बेटी दोनों स्वस्थ हैं और हम अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय की शुरुआत से बेहद खुश हैं। हमें उम्मीद है कि आप हमारी निजता का सम्मान करेंगे।’



(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)