होंडा लाई डिस्काउंट ऑफर, इन कारों पर मिल रही है भारी छूट

  • Follow Newsd Hindi On  
होंडा लाई डिस्काउंट ऑफर, इन कारों पर मिल रही है भारी छूट

अगर आप होंडा की कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। मार्च महीने में कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए होंडा डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है, इसके तहत होंडा की कारों पर भारी छूट दी जा रही है। यह ऑफर अकॉर्ड हाइब्रिड, सीआर-वी और सिविक को छोड़कर होंडा की सभी कारों पर मान्य है। यहां देखिए होंडा की किस कार पर कितनी छूट मिल रही है:-

Honda Amaze


वेरिएंट एक रूपए में इंश्योरेंस अतिरिक्त वारंटी एक्सचेंज बोनस अन्य
ब्रियो सभी 19,000 रूपए तक के फायदे
अमेज़ सभी चौथे व पांचवे साल की फ्री वारंटी नजदीकी डीलर से संपर्क करें तीन साल का फ्री होंडा केयर मेंटेनेंस प्रोग्राम
जैज़ सभी 25,000 रूपए तक के फायदे 20,000 रूपए तक
सिटी सभी 32,000 रूपए तक के फायदे 30,000 रूपए
डब्ल्यूआर-वी सभी 25,000 रूपए 17,000 रूपए
बीआर-वी सभी 33,500 रूपए 50,000 रूपए 26,000 रूपए तक की फ्री एक्सेसरीज

Honda WR-V

ऊपर दिए गए ऑफर के अलावा होंडा की सभी कारों पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, इसके लिए आप अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह ऑफर केवल 31 मार्च 2019 तक मान्य है।

यह भी पढें : 2019 होंडा सिविक और स्कोडा ऑक्टाविया में से कौन सी कार रहेगी बेहतर, जानिए यहां


(साभार: कारदेखो डॉट कॉम)

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)