CBSE 12th Result 2019: अरविंद केजरीवाल, स्मृति ईरानी के बेटों का भी आया रिजल्ट, आये इतने नंबर

  • Follow Newsd Hindi On  
CBSE 12th Result 2019: अरविंद केजरीवाल और स्मृति ईरानी के बेटों का भी आया रिजल्ट, आये इतने नंबर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं बोर्ड रिजल्ट (CBSE 12th Result 2019) जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं के नतीजे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किये गए हैं। इस बार कुल 83.4 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। पास होने वाले छात्रों में नेताओं के भी बाल-बच्चे भी हैं। मसलन, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बेटों ने भी 12वीं बोर्ड की परीक्षा में सफलता हासिल की है। अरविंद केजरीवाल के बेटे पुलकित केजरीवाल ने 96.4% और स्मृति ईरानी के बेटे जौहर ईरानी ने 91% अंक अर्जित किये।

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, “ईश्वर की कृपा और शुभचिंतकों के आशीर्वाद से बेटे को CBSE कक्षा 12वीं के रिजल्ट में 96.4% अंक आये हैं। आभार।



वहीं स्मृति ईरानी ने भी बेटे के रिजल्ट के बारे में ट्विटर पर लिखा, ” ओके जोर से बोल रही हूँ — मुझे अपने बेटे ज़ोहर पर गर्व है। वो न सिर्फ वर्ल्ड केम्पो चैंपियनशिप में कांस्य पदक के साथ आया बल्कि 12वीं में भी अच्छे नंबर लाया है। बेस्ट ऑफ 4 – 91%, इकोनॉमिक्स में 94%…माफ़ करना, आज मैं सिर्फ मां हूँ।”

आपको बता दें कि सीबीएसई कक्षा 12वीं के रिजल्ट में इस बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। 88.70% लड़कियां और 79.4% लड़के पास हुए हैं। 12वीं में हंसिका शुक्ला (Hansika Shukla) और करिश्मा अरोड़ा (Karishma Arora) ने टॉप किया है। दोनों के 499 मार्क्स हैं। हंसिका शुक्ला गाजियाबाद की हैं और करिश्मा अरोड़ा मुजफ्फरनगर की हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)