चाईबासा विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: झामुमो का हैट्रिक पर निशाना

  • Follow Newsd Hindi On  
चाईबासा विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। चाईबासा विधानसभा सीट (Chaibasa Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर दूसरे चरण में 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। यह सीट सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) उम्मीदवार दीपक बिरुआ ने पूर्व नौकरशाह और भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता ज्योति भ्रमर तुबिद को बड़े अंतर से हराया था।

चाईबासा विधानसभा सीट (Chaibasa Assembly Constituency) का इतिहास

पिछले तीन चुनाव पर नजर डालें तो 2005 के चुनाव में यहां से भाजपा के पुटकर हेमब्रोम ने जीत हासिल की। उन्‍होंने निर्दलीय प्रत्‍याशी दीपक बिरुआ को हराया और विधायक बने। 2009 के चुनाव में यहां से झामुमो नेता दीपक बिरुआ विधायक चुने गए। 2014 के चुनाव में भी दीपक बिरुआ ने जीत हासिल की और भाजपा प्रत्याशी पूर्व IAS अधिकारी ज्योति भ्रमर तुबिद को 34 हजार वोट से हराया।


चाईबासा विधानसभा सीट का समीकरण

चाईबासा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1,94,165 है, जिनमें पुरुष मतदाता 97,112 और महिला मतदाता 97,053 हैं। पिछले चुनाव में 72.76 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। यह हो आदिवासी बहुल क्षेत्र हैं। उनके अलावा गोप, गौड़, प्रधान, अगडी, पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति तथा मुस्लिम वोटर हैं।

इस बार झामुमो और भाजपा के बीच सीट बचाने और छीनने की लड़ाई है। झामुमो जहां इस सीट पर हैट्रिक बनाने में जुटा है, वहीं भाजपा इस सीट को झामुमो के कब्जे से छीनने में जुटी इै। झामुमो ने लगातार तीसरी बार दीपक बिरूवा को मैदान में उतारा है, वहीं, भाजपा से दूसरी बार पूर्व आईएसएस अधिकारी जेबी तुबिद चुनाव मैदान में हैं।

Chaibasa Assembly Seat Voting Date:

चाईबासा विधानसभा सीट पर मतदान : 7 दिसंबर, 2019


Chaibasa Assembly Seat Counting Result Date:

चाईबासा विधानसभा सीट पर मतगणना और वोटों की गिनती के नतीजे : 23 दिसंबर, 2019

Chaibasa Constituency Seat Winner 2014 :

चाईबासा विधानसभा सीट के 2014 के विजेता कैंडिडेट: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के दीपक बिरुवा

List of Polling Stations in Chaibasa Assembly

चाईबासा विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

दीपक बिरुआ, झामुमो- 68,801

ज्योति भ्रमर तुबिद, भाजपा- 34,086

हार का अंतर – 34,715

Chaibasa Assembly Seat Candidates List:  चाईबासा विधानसभा सीट पर सभी उम्मीदवारों की लिस्ट :

  • दीपक बिरुवा – झारखण्ड मुक्ति मोर्चा
  • तुरम बिरुली – अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
  • जे बी तुबिद – भाजपा
  • मंगल सिंह सूंडी – निर्दलीय
  • बिमल कुमार सुंबुरि – जेडीयू
  • बुढान बरी – भारतीय आजाद सेना
  • चांदमणी बलमुचु – झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक)
  • मनकी सावाईंया – भारत की अम्बेडकरवादी पार्टी
  • पुष्पा – आम आदमी पार्टी
  • मेवालाल हंहगा – बसपा
  • बेस बुरियूली – निर्दलीय
  • साढू चारण सिंह कुटिया – निर्दलीय
  • नितिन रोशन एक्का – भारत की सामाजिक एकता केंद्र

मतदान की तारीख: 7 दिसंबर

Chaibasa Assembly 2014 Result

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)