Chainpur Vidhan Sabha Seat: चैनपुर में बीजेपी और कांग्रेस के बीच होगा जबरदस्त मुकाबला

  • Follow Newsd Hindi On  
Sonpur Vidhan Sabha Seat result and history

Chainpur Vidhan Sabha Seat: चैनपुर विधानसभा सीट सासाराम लोकसभा क्षेत्र के अंर्तगत आती है। कैमूर जिले में स्थिति चैनपुर विधानसभा सीट पर 2010 से बीजेपी का कब्जा रहा है। इस सीट पर ब्रज किशोर बिंद का जादू बरकरार रहा है। साल 2010 और 2015 दोनों ही विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की।

चैनपुर सीट का इतिहास

चैनपुर सीट का गठन 1951 में हुआ था। इस सीट पर अब तक 15 बार हुए चुनावों में से सबसे ज्यादा 5 बार भाजपा ने जीत हासिल की है।वहीं दो बार आरजेडी, दो बार बसपा, तीन बार कांग्रेस और एक बार जेएनपी को जीत मिली है। इस सीट के गठन के बाद 1967 तक कांग्रेस का राज रहा। जबकि 1995 में बसपा ने अपनी पकड़ मजबूत बनाई और लगातार दो बार जीत हासिल की।


इसके बाद 2005 के चुनाव में चैनपुर विधानसभा सीट पर आरजेडी को बढ़त मिली। फिर 2010 और 2015 में इस सीट पर भाजपा अपना कब्जा करने में कामयाब रही। 2015 के चुनाव में इस सीट पर 671 वोटों ने उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया। इस चुनाव में बीजेपी के ब्रिज किशोर बिंद ने जीत दर्ज की थी।

इस सीट का चुनावी समीकरण

चैनपुर सीट पर सबसे अहम भूमिका रविदास, मुस्लिम और यादव वोटरों की है। वहीं ब्राह्मण, राजपूत, कोइरी और कुर्मी की संख्या भी यहां अच्छी है।

कुल वोटरः 3.05 लाख


पुरुष वोटरः 1.59 लाख (52.30%)

महिला वोटरः 1.45 लाख (47.56%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 5 (0.001%)

चैनपुर विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ब्रज किशोर बिंद और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जमा खान के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था। ब्रज किशोर बिंद को 58913 वोट मिले थे, वहीं बसपा के उम्मीदवार जमा खान को 58242 वोट मिले थे।

Chainpur Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी –बृज किशोर बिंद

कांग्रेस– प्रकाश सिंह

बीएसपी –  मोहम्मद जमां खान

आजाद समाज पार्टी – अरशद हुसैन खां

निर्दलीय – नीरज पांडे

Chainpur Vidhan Sabha winner : चैनपुर के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Brij Kishor Bind BJP 58913 Mohammad Zama Khan BSP 58242
2010 Brij Kishor Vind BJP 46510 Dr. Ajay Alok BSP 32930
2005-10-01 Mahabali Singh RJD 34655 Brij Kishor Bind BJP 32739
2005-02-01 Mahabali Singh RJD 39988 Brij Kishore Vind 37762
2009 Brij Kishor Vind BJP 34077 Birendra Singh RJD 30708
2000 Mahabali Singh BSP 27077 Kishore Prasad IND 21975
1995 Mahabali Singh BSP 31558 Lal Muni Chaubey BJP 19561
1990 Lal Muni Chaube BJP 19648 Mahabali Singh BSP 15994
1985 Parvej Ahsan Khan INC 16870 Lalmuni Chaobey BJP 14356
1980 Lal Muni Choubey BJP 12111 Ram Lahin Singh JNP(SC) 11763
1977 Lalmuni Choubey JNP 31831 Bhola Singh INC 13669
1972 Lal Muni Chaubey BJS 19642 Dina Nath Singh NCO 10473
1969 Badri Singh PSP 20317 Mangal Charan Singh INC 13203
1967 M. C. Singh INC 20353 B. Singh PSP 11850
1951 Gupta Nath Singh INC 11607 Surya Nath Singh RRP 2876

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)