Chakai Vidhan Sabha Seat: क्या चकई में RJD की राह का रोड़ा बनेगी JDU या किसी और के हाथ लगेगी बाजी ?

  • Follow Newsd Hindi On  
bihar-vidhan-sabha-election-2020-live-updates-voting-of-first-phase

Chakai Vidhan Sabha Seat Bihar Election 2020: बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक है चकाई विधानसभा सीट है। यह विधानसभा क्षेत्र जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 1962 में हुए चुनाव में यह सीट अस्तित्व में आई थी। इस बार यहां के समीकरण पूरी तरह से बदल गए हैं। जेडीयू के साथ जेएमएम की नज़र भी इस सीट पर है, वहीं आरजेडी ने फिर से इस सीट पर अपना दावा ठोंका है।

चकई विधानसभा सीट का इतिहास


इस सीट पर पहला चुनाव 1962 में हुआ था, तब यहां से एसओसी के लाखन मुर्मू ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के श्रीकृष्णा सिंह जीते। फिर 1969 में हुए चुनाव में फिर से श्रीकृष्णा सिंह ने जीत दर्ज की। इसके बाद 1972 में कांग्रेस के चंद्रशेखर सिंह ने ये सीट कब्जाई। 1977 में निर्दलीय प्रत्याशी फाल्गुनी प्रसाद यादव जीते।

1980 में फाल्गुनी प्रसाद यादव बीजेपी से विधायक बने। 1985 में कांग्रेस नरेंद्र सिंह जीते। 1990 में नरेंद्र सिंह, जनता दल के टिकट पर चुनाव जीतने में कामयाब रहे। 2000 में नरेंद्र सिंह बतौर निर्दलीय प्रत्याशी जीते। 2005-फरवरी में एलजेपी के अभय सिंह जीते, लेकिन 2005-अक्टूबर में बीजेपी के फाल्गुनी प्रसाद यादव जीतने में सफल रहे। जबकि 2010 में जेएमएम के सुमित कुमार सिंह जीते।

Chakai Vidhan Sabha: इस सीट का चुनावी समीकरण

साल 2015 में चकई सीट पर 56 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। यहां मतदाताओं की संख्या 266998 है, जिसमें 53.65 प्रतिशत पुरुष मतदाता है। वहीं 46.35 प्रतिशत महिला मतदाता है।


विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सावित्री देवी विधायक (MLA) बनी। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सुमित कुमार सिंह को हराया। इस चुनाव में सावित्री देवी को 47 हजार 64 वोट मिले, वहीं सुमित कुमार सिंह को 34 हजार 951 वोट मिले, जबकि लोजपा के विजय कुमार सिंह को 28 हजार 535 वोट मिले।

2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

संजय प्रसाद- जनता दल यू

एलिजाबेथ सोरेन- झारखंड मुक्ति मोर्चा

सीताराम साव- बहुजन समाज पार्टी

डॉ धर्मेंद्र सिन्हा- प्लूरल्स पार्टी

संजय पांडेय- निर्दलीय

नंदू प्रसाद यादव- पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया

बम भोला यादव (निर्दलीय प्रत्याशी )

रामसखी देवी (निर्दलीय प्रत्याशी )

अभिमन्यु कुमार मिश्र (सर्वहारा दल)

संजय कुमार मंडल (लोजपा )

नरेश रविदास (आजाद समाज पार्टी )

रामेश्वर यादव (निर्दलीय)

मो. रियाज (निर्दलीय)

Chakai Vidhan Sabha winner : सिकंदरा के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Savitri Devi RJD 47064 Sumit Kumar Singh IND 34951
2010 Sumit Kumar Singh JMM 21809 Bijay Kumar Singh LJP 21621
OCT 2005 Phalguni Prasad Yadav BJP 24975 Arjun Mandal JD(U) 19292
FEB 2005 Abhay Singh LJP 27948 Phalguni Prasad Yadav BJP 23329
2000 Narendra Singh IND 58345 Falguni Prasad Yadav BJP 27874
1995 Phalguni Prasad Yadav BJP 34658 Narendar Singh JD 31465
1990 Narendra Singh JD 48326 Falguni Prasad Yadav BJP 31195
1985 Narendra Singh INC 53338 Falguni Prasad Yadav BJP 20210
1980 Falguni Prasad Yadav BJP 26285 Narendra Kumar Singh JNP(JP) 17911
1977 Falguni Pd. Yadav IND 13197 Kumar Narendra Pd. Singh JNP 13102
1972 Chaudra Shakar Singh INC 22280 Shri Krishna Singh SOP 9583
1969 Shrikrishna Singh SSP 15389 Sachidanand Roy INC 11140
1967 S. Singh SSP 16949 M. Mishra INC 10275
1962 Lakhan Murmu SOC 6944 Bhagwat Murmu INC 4540

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)