दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: चांदनी चौक विधानसभा सीट

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: चांदनी चौक विधानसभा सीट

Chandani Chowk Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। चांदनी चौक विधानसभा सीट (Chandani Chowk Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट चांदनी चौक लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के टिकट पर लड़ते हुए अलका लांबा ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी सुमन कुमार गुप्ता को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में  चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी (AAP) ने कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह साहनी को टिकट दिया है। वहीं, निवर्तमान विधायक अलका लांबा ने आप छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया और पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है। जबकि BJP ने एक बार फिर से पिछले बार के उपविजेता सुमन कुमार गुप्ता पर दांव आजमाया है।


चांदनी चौक विधानसभा सीट (Chandani Chowk Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का चांदनी चौक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Chandani Chowk seat) दिल्‍ली का सबसे पुराना इलाका है। चांदनी चौक को दिल्‍ली की सियासत का प्रमुख केंद्र माना जाता है। 1951 में इस सीट पर पहली बार विधानसभा चुनाव कराए गए थे। इस चुनाव में यहां से कांग्रेस के युद्धवीर सिंह ने जीत हासिल की। कांग्रेस इस सीट से लगातार 4 बार जबकि बीजेपी कुल 6 बार जीती है। मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व नेता और विधायक अलका लांबा के कांग्रेस में शामिल होने से उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई है और ये सीट खाली है।

मुगल शासक शाहजहां ने चांदनी चौक इलाके में छोटी झील बनवाई और उसमें फव्‍वारे लगवाए। चांदनी रात में फव्‍वारे खूबसूरत नजारे में बदल जाते थे। इसकी शानदार चमक के कारण इस इलाके का नाम चांदनी चौक पड़ गया। इसी इलाके में लाल किला और जामा मजिस्‍द भी मुगल शासनकाल के दौरान बनवाए गए। वर्तमान में यह इलाका देश के सबसे बड़े थोक बाजारों में गिना जाता है। दिल्‍ली का सबसे पुराना और चर्चित बाजार मीना बाजार इसी क्षेत्र में है।

चांदनी चौक विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 113784 है, जिनमें पुरुष मतदाता 62723 और महिला मतदाता 51055 हैं। पिछले चुनाव में 65.49 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


चांदनी चौक विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

अलका लांबा, आप – 36756
सुमन कुमार गुप्ता ,बीजेपी – 18469

हार का अंतर – 18287

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – प्रहलाद सिंह साहनी
BJP – सुमन कुमार गुप्ता
Congress – अलका लांबा

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


दिल्ली: आप के सभी 70 उम्मीदवार घोषित, 15 विधायकों का टिकट कटा

Delhi Elections 2020: 57 सीटों पर BJP ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, देखें लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)