Chandra Grahan 2020: साल का दूसरा आंशिक चंद्र ग्रहण आज, भूल से भी ना करें ये काम

  • Follow Newsd Hindi On  
Second partial lunar eclipse of 2020 year today

Penumbral Lunar Eclipse on June 5–6, 2020: साल 2020 का दूसरा चंद्रग्रहण आज लगेगा। यह एक आंशिक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। जून महीने की पूर्णिमा को स्ट्रॉबेरी मून भी कहा जाता है। इस कारण ये चन्द्र ग्रहण स्ट्रॉबेरी चंद्रग्रहण कहलाएगा। यह चन्द्र ग्रहण कुल 3 घंटे 18 मिनट तक चलता रहेगा।

उपच्छायी चंद्रग्रहण पांच जून की रात 11.15 पर शुरू होगा। जो कि देर रात यानि 6 जून को 2 बजकर 34 मिनट तक लगा रहेगा। इस चन्द्र ग्रहण का अधिकतम फेस रात में 12.54 पर होगा। इस चंद्रग्रहण को नंगी आंखों से देखा जा सकता हैं।


हालांकि उपच्छायी चंद्रग्रहण को नंगी आंखों देखने पर चन्द्र ग्रहण के आरंभ और अंत को सही से नहीं समझा जा सकता है। लेकिन जब चन्द्रमा पूर्ण रूप से पृथ्वी की उप छाया में आ जाएगा, तब हम चन्द्रमा के प्रकाश में आए हुए अंतर को आसानी से देख सकेंगे।

इस चंद्रग्रहण को देखने के लिए 12.30 से 1.30 बजे तक का समय काफी उत्तम है। भारत के अलावा यह ग्रहण अधिकांश एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, साउथ अमेरिका के देशों समेत प्रशांत महासागर, अटलांटिक व हिन्द महासागर और अंटार्टिका में देखा जा सकेगा।

Chandra Grahan 2020: 5 जून का Penumbral चंद्र ग्रहण क्यों है खास , जानें Lunar Eclipse जुड़ी अहम बातें


ग्रहण सूतक समय

चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के पूर्व के काल को सूतक कहा जाता है। सूर्य ग्रहण का सूतक समय अधिक होता है। वहीं चंद्र ग्रहण का सूतक समय कम होता है। इसे आप आसान कुछ इस तरह समझ सकते हैं कि चंद्र ग्रहण के दिन सूतक तीन प्रहर पहले शुरू होकर ग्रहण की समाप्ति तक रहता है।

जबकि सूर्य ग्रहण के दिन सूतक चार प्रहर पहले शुरू होकर ग्रहण की समाप्ति तक रहता है। एक प्रहर 3 घंटे का होता है। एक दिन में 8 प्रहर होते हैं। आज सूतक समय 2 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर रात्रि में 2 बजकर 34 मिनट तक रहने वाला है।

चंद्र ग्रहण में बरतें ये सावधानी

1. इस दौरान कोई शुभ काम न करें।

2. ग्रहण में मंत्रों का जाप करें।

3. ग्रहण के बाद स्नान कर पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए।

4. गर्भवती स्त्रियों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)