Chanpatia Vidhan Sabha election result LIVE: चनपटिया में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जोरदार चुनावी जंग

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar Polls 2020: चुनाव परिणाम के पूर्व प्रत्याशी पहुंचे भगवान की शरण

Chanpatia Vidhan Sabha Seat: चनपटिया विधानसभा पर इस बार बीजेपी (BJP) और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। बीजेपी के टिकट पर यहां से उमाकांत सिंह मैदान में हैं। वहीं, महागठबंधन के धड़े से यह सीट कांग्रेस (Congress) के खाते में गई और उसने यहां से अभिषेक रंजन को अपना उम्मीदवार बनाया है।

चनपटिया सीट का इतिहास

चनपटिया विधानसभा सीट पहले बेतिया लोकसभा का हिस्सा हुआ करता थी। लेकिन साल 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद इस सीट में बदलाव हुआ और इसे पश्चिमी चंपारण संसदीय सीट में शामिल कर लिया गया। इस सीट पर साल 1957 से इस सीट पर चुनाव हो रहे हैं, पहले चुनाव में कांग्रेस की केतकी देवी जीतने में सफल रही थी।


विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

साल 2015 के चुनाव में इस सीट पर बीजेपी और जेडीयू (JDU) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। बीजेपी प्रत्याशी प्रकाश राय ने जेडीयू के एनएन सैनी को महज 464 वोट से हराया था।

इस सीट चुनावी समीकरण

इस सीट पर ब्राह्मण और यादव का खासा दबदबा है। हालांकि यहां मुस्लिम वोटरों की भी अच्छी संख्या हैं, वहीं, भूमिहार और कोइरी भी अहम भूमिका में हैं।

कुल वोटर: 2.63 लाख


पुरुष वोटर: 1.42 लाख (54.2%)

महिला वोटर: 1.21 लाख (45.7%)

ट्रांसजेंडर वोटर: 10 (0.004%)

Chanpatia Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – उमाकांत सिंह

कांग्रेस – अभिषेक रंजन

रालोसपा – संतोष कुमार गुप्ता

आजाद समाज पार्टी – रविसागर भारती

Chanpatia Vidhan Sabha winner:  चनपटिया के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Prakash Rai BJP 61304 N. N. Sahi JD(U) 60840
2010 Chandra Mohan Rai BJP 44835 Ejaj Hussain BSP 21423
OCT 2005 Satish Chandra Dubey BJP 42960 Vishwa Mohan Sharma INC 22086
FEB 2005 Satish Chandra Dubey BJP 27642 Sharfuddin Shekh SJP(R) 11426
2000 Krishna Kumar Mishra BJP 22617 Sharafuddin Shekh SJP(R) 21058
1995 Birbal Sharma CPI 31858 Bharat Rai INC 15819
1990 Krishna Kumar Mishra JD 20921 Virbal Sharma CPI 17858
1985 Birbal Sharma CPI 17641 Prabhat Kishore Dwevedi INC 14472
1980 Virbal Sharma CPI 22989 Prabhat Kishore Dwivedi INC(I) 16821
1972 Umesh Prasad Verma INC 20615 Vir Singh SOP 15436
1969 Vir Singh SSP 11655 Dinesh Prasad BJS 8272
1967 P.K. Mishra INC 7962 V. Singh SSP 6253
1962 Pramod Kumar Mishra INC 15293 Pawan Kumar Mishra IND 6312
1957 Ketaki Devi INC 13423 Satyanarain Prasad CNPSPJP 2592

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)