Shravan 2019: सावन में करें ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का जाप, इन परेशानियों से मिलेगी निजात

  • Follow Newsd Hindi On  
Shravan 2019: सावन में करें 'महामृत्युंजय मंत्र' का जाप, इन परेशानियों से मिलेगी निजात

आज से सावन (श्रावण) का महीना शुरू हो गया है। इस माह में भगवान शिव की आराधना का खास महत्त्व होता है और भक्त उनकी भक्ति में लीन रहते हैं। शिव के अलावा माता पार्वती की भी पूजा अर्चना की जाती है। सावन के साथ ही व्रत और त्योहार भी शुरू हो जाते हैं।

इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से अपार सुखों की प्राप्ति होती है। श्रावण के महीने में शिव भक्त कावण यात्रा पर भी निकलते हैं। इस बार सावन में चार सोमवार होंगे और पहला सोमवार 22 जुलाई को पड़ेगा। इस माह में ‘शिवरात्रि’ का भी खास महत्व होता है, जो मंगलवार, 30 जुलाई को होगी।


यह भी पढ़ें: Shravan 2019: इस बार ‘सावन’ के महीने में पड़ रहे हैं ये शुभ योग

माना जाता है कि श्रावण मास में भोलेनाथ के मंत्रो का जाप करने पर अन्य समय के मुकाबले 10 गुना अधिक फल मिलता है। इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। कहा जाता है कि इसका जाप करने से आरोग्य की प्राप्ति तो होती ही है, साथ ही मृत्यु भी टल जाती है। आइये जानते हैं कैसे करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप।

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्‌॥


कैसे करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप?

  • स्वास्थ्य-लाभ के लिए नहाते समय महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य बना रहता है।
  • यौवन को बनाए रखने के लिए दूध में निहारते हुए शिव का ध्यान करें और इस मंत्र का जाप करें।
  • सुबह पूजा के समय इस मंत्र का जाप करने से कष्ट दूर होते हैं।

यह भी पढ़ें: Sawan Shivratri 2019: जानें कब है सावन शिवरात्रि, कैसे करें भगवान शिव को प्रसन्न!

कब करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप?

इन गंभीर स्तिथियों में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।

  • महारोग से पीड़ित होने पर।
  • कानूनी मामलों में फंसने पर।
  • बड़ी मुश्किल से बचाव के लिए।
  • मेलापक में नाड़ीदोष होने पर।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)