चतरा विधानसभा सीट Result 2019 Live: राजद के सत्यानंद भोक्ता की 14 हजार वोट की बढ़त, BJP के जनार्दन पासवान पिछड़े

  • Follow Newsd Hindi On  
चतरा विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। चतरा विधानसभा सीट (Chatra Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। यह सीट चतरा लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता जयप्रकाश सिंह भोक्ता ने झारखंड विकास मोर्चा (JVM) उम्मीदवार सत्यानंद भक्त को पराजित किया था।

Live Results:

03:00 PM: राजद- 53053, भाजपा- 38743



10:27 AM: राजद, सत्यानंद भोक्ता- 12429 वोट, भाजपा, जनार्दन पासवान- 7685



चतरा विधानसभा सीट (Chatra Assembly Constituency) का इतिहास

चतरा विधानसभा सीट झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में महत्‍वपूर्ण सीट मानी जाती है। जिला मुख्‍यालय और लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र होने के चलते यह क्षेत्र राज्‍य की सियासत में बड़ा रोल निभाता है।

1952 से लेकर 1977 के चुनाव तक चतरा विधानसभा अनारक्षित रहा। 1977 के चुनाव के बाद इसे सुरक्षित कर दिया गया। सुरक्षित विधानसभा के पहले विधायक कांग्रेस उम्मीदवार महेश राम हुए। उन्होंने भाजपा के बीकू राम को हराया था। 2000 में झारखंड राज्‍य के गठन के बाद यहां पर चुनाव आयोग ने 2005 में विधानसभा निर्वाचन कराया।

वहीं पिछले तीन चुनाव पर नजर डालें तो 2005 में भाजपा के सत्यानंद भोक्ता ने जीत हासिल की। 2009 में राजद के जनार्दन पासवान ने भाजपा को हराकर इस सीट पर कब्जा जमाया। मतदाताओं ने 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार जयप्रकाश सिंह भोक्ता पर भरोसा जताया।

चतरा विधानसभा सीट का समीकरण

चतरा विधानसभा में कुल पांच प्रखंड चतरा, कान्हाचट्टी, हंटरगंज, प्रतापपुर एवं कुंदा शामिल है। चतरा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3,69,400 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,94,151 और महिला मतदाता 1,75,244 हैं। पिछले चुनाव में 53.62 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

List of Polling Stations in Chatra Assembly

चतरा विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

जय प्रकाश सिंह भोक्ता, बीजेपी- 69,745

सत्यानंद भक्त, जेवीएम- 49,169

जनार्दन पासवान, राजद- 37320

हार का अंतर – 20,576

चतरा विधानसभा चुनाव 2019 के प्रत्याशी

BJP – जनार्दन पासवान

JVM – तिलेश्वर राम

RJD – सत्यानंद भोक्ता

मतदान की तारीख: 30 नवंबर

Chatra Assembly 2014 Result

Candidate Sex Age Category Party Valid Votes Polled %Votes Polled
1 JAY PRAKASH SINGH BHOGTA M 32 SC BJP 69745 38.34
2 SATYANAND BHOKTA M 44 SC JVM 49169 27.03
3 JANARDAN PASWAN M 48 SC RJD 37320 20.52
4 None of the Above NOTA NOTA 7724 4.25
5 NARESH RAM BHARTI M 60 SC CPM 7041 3.87
6 UMESH BHUIYAN M 36 SC CPI(ML)(L) 4192 2.30
7 SAGAR RAM M 39 SC ABHM 3672 2.02
8 MANORMA DEVI F 39 SC JMM 3041 1.67

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)