उत्तर प्रदेश: चौधरी अजित सिंह मुजफ्फरनगर से लडेंगे चुनाव

  • Follow Newsd Hindi On  
उत्तर प्रदेश: चौधरी अजित सिंह मुजफ्फरनगर से लडेंगे चुनाव

लखनऊ | समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबन्धन में शामिल राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) ने मंगलवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।

रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी बागपत से तथा कुंवर नरेंद्र सिंह मथुरा से उम्मीदवार होंगे। गौरतलब है कि सपा 37 और बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि तीन सीटें रालोद के हिस्से में आई हैं। रायबरेली और अमेठी सीट पर गठबंधन अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगा।



प्रियंका का उत्तर प्रदेश की राजनीति में बदलाव का भरोसा

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)