IPL 2020: RCB की संभावित प्लेइंग XI, टीम लिस्ट और शेड्यूल, जानें यहां सबकुछ

  • Follow Newsd Hindi On  
Check RCB possible playing XI team list and match schedule here

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज 19 सिंतबर को मुंबई और चेन्नई के बीच मैच के साथ होगा। कोरोना महामारी की वजह से यह टूर्नामेंट इस साल यूएई में खेला जा रहा है।आरसीबी की टीम अपना पहला मैच 21 सितंबर को हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी, जबकि आरसीबी का आखिरी लीग मैच 2 नवंबर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा।

कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी टीम ने अभी तक एक भी आईपीएल खिताब अपने नाम नहीं किया है। ऐसे में विराट की अगुवाई वाली टीम इस बार खिताब का यह सूखा जरूर खत्म करना चाहेगी। आरसीबी में दुनियाभर के कई स्टार्स खिलाड़ी मौजूद हैं। लेकिन इसके बावजूद इसके विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी कभी आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है।


आईपीएल 2020 ऑक्शन में आरसीबी ने कुल सात खिलाड़ी अपनी टीम के साथ जोड़े। आरसीबी ने टॉप ऑर्डर बल्लेबाज आरोन फिंच, जोशुआ फिलिप और शहबाज अहमद को खरीदा। इसके अलावा फिनिशर के रूप में पवन देशपांडे, ऑलराउंडर क्रिस मौरिस और इसुरु उडाना को भी आरसीबी ने खरीदा।

आरसीबी ने दो विदेश तेज गेंदबाज केन रिचर्ड्सन (Kane Richardson) और डेल स्टेन (Dale Steyn) को भी अपनी टीम से जोड़ा। हालांकि कोहली के लिए सिरदर्द की बात ये है कि केन रिचर्ड्सन ने अपना नाम वापिस ले लिया है और उनकी जगह टीम में एडम जाम्पा को शामिल किया गया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम-


विराट कोहली (कप्तान), मोहम्मद सिराज, क्रिस मोरिस, जोश फिलिप, मोइन अली, एरन फिंच, एबी डिविलियर्स, शहबाज अहमद, पार्थिव पटेल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, इसुरु उडाना, डेन स्टेन, पवन नेगी, देवदत्त पड्डीकल, शिवम दुबे, उमेश यादव, गुरुकीरत मान सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, एडम जाम्पा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के 14 मैच का शेड्यूल-

तारीख खिलाफ भारतीय समय के मुताबिक वेन्यू
21 सितंबर सनराइजर्स हैदराबाद 7:30 PM दुबई
24 सितंबर किंग्स इलेवन पंजाब 7:30 PM दुबई
28 सितंबर मुंबई इंडियंस 7:30 PM दुबई
3 अक्टूबर राजस्थान रॉयल्स 3:30 PM अबु धाबी
5 अक्टूबर दिल्ली कैपिटल्स 7:30 PM दुबई
10 अक्टूबर चेन्नई सुपरकिंग्स 7:30 PM दुबई
12 अक्टूबर कोलकाता नाइट राइडर्स 7:30 PM शारजाह
15 अक्टूबर किंग्स इलेवन पंजाब 7:30 PM शारजाह
17 अक्टूबर राजस्थान रॉयल्स 3:30 PM दुबई
21 अक्टूबर कोलकाता नाइट राइडर्स 7:30 PM अबु धाबी
25 अक्टूबर चेन्नई सुपरकिंग्स 3:30 PM दुबई
28 अक्टूबर मुंबई इंडियंस 7:30 PM अबु धाबी
31 अक्टूबर सनराइजर्स हैदराबाद 7:30 PM शारजाह
2 नवंबर दिल्ली कैपिटल्स 7:30 PM अबु धाबी

मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स 19 सितंबर को अबुधाबी में पहले मैच में पिछले साल के उप विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ेगा। भारत में कोविड-19 के मामलों के बढ़ने के कारण विश्व की सबसे बड़ी टी20 लीग का आयोजन इस साल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तीन स्थानों दुबई, अबुधाबी और शारजाह में किया जा रहा है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)