Chehre Trailer Out: अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की ‘चेहरे’ में रिया चक्रवर्ती भी आयी नज़र, देखिये फिल्म का ट्रेलर

न्यूज्ड

मनोरंजन

Chehre Trailer Out: अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) और इमरान हाशमी(Emraan Hashmi) की फिल्म चेहरे(Chehre) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म लंबे समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। चेहरे के टीजर और पोस्टर से रिया चक्रवर्ती (Riya Chakraborty)  के गायब होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि रिया चक्रवर्ती (Riya Chakraborty) को फिल्म से आउट कर दिया गया है। मगर अब ट्रेलर में मेकर्स ने आखिरकार रिया की झलक फैंस को दिखा दी है। रुमी जाफरी के निर्देशन में बनी चेहरे का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi)  ने चेहरे का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- दोषी साबित होने तक हर कोई संदिग्ध होता है। क्या आप गेम को फेस करने के लिए तैयार हैं? देखिए चेहरे 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में।

आपको बता दें पहले ये फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी मगर फिर इसकी रिलीज डेट बदलकर 9 अप्रैल कर दी गई थी। टीजर रिलीज करने के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी बदल दी थी।

मिस्ट्री-थ्रिलर है मूवी

चेहरे एक मिस्ट्री-थ्रिलर मूवी है। इसका निर्देशन रूमी जाफरी ने किया है. चेहरे को इस साल की बहुप्रतीक्षित मूवीज में से एक माना गया है। फिल्म का निर्माण आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्रा. लिमिटेड ने किया है। फिल्म में बिग बी, इमरान हाशमी के साथ क्रिस्टल डिसूजा, रिया चक्रवर्ती, अन्नू कपूर, धृतिमान चक्रवर्ती, रघुबीर यादव और सिद्धांत कपूर अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

कोविड के चलते टल गई थी मूवी

कोरोना महामारी के चलते चेहरे को पिछले साल रिलीज नहीं किया जा सका था। फिल्म घोषणा 11 अप्रैल 2019 को की गई थी और 10 मई को इसकी शूटिंग शुरू हुई थी। ये पिछले साल 17 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड के चलते इस पर ब्रेक लग गया था।

रिया को पोस्टर्स से हटाने पर मिला था साथ

फिल्म के पोस्टर्स पर जब रिया को जगह नहीं दी गई तब कई फिल्ममेकर्स ने रिया को सपोर्ट किया था. एक फिल्ममेकर ने कहा था, ‘मैं जरूर रिया के साथ काम करना चाहता हूं। वह प्यारी हैं और टैलेंटेड हैं और अब लोग भी उन्हें देखना चाहते हैं। मुझे उनके साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है।