Chenari Vidhan Sabha Seat Election Results 2020 Live: चेनारी में जेडीयू से आगे निकली कांग्रेस, मुरारी प्रसाद ने ललन पासवान पर बनाई बढ़त

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar Election Result 2020: बिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी

Chenari Vidhan Sabha Seat: चेनारी विधानसभा सीट बिहार की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। राज्य के रोहतास जिले की चेनारी विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होता दिख रहा है। जेडीयू (JDU) ने इस सीट से ललन पासवान को टिकट दिया है। वहीं महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के खाते में यह सीट गई है. कांग्रेस ने मुरारी प्रसाद गौतम को अपना उम्मीदवार बनाया है।

चेनारी सीट का इतिहास

साल 1962 में बनी चेनारी विधानसभा सीट पर पूर्व में कांग्रेस का वर्चस्व रहा है। 1962 में हुए चुनाव में कांग्रेस के श्रीगोबिंद राम जीते थे, लेकिन धीरे-धीरे कांग्रेस की पकड़ कमजोर यहां होती गई। इस सीट पर अब तक हुए विधानसभा के चुनावों में पांच बार कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। वहीं तीन बार जेडीयू और एक बार राजद को इस सीट पर जीत हासिल हुई है।


ललन पासवान पहली बार फरवरी 2005 और दूसरी बार अक्टूबर 2005 में जेडीयू की टिकट पर यहां चुनाव जीते थे। साल 2015 के चुनाव में आरएलएसपी का दामन थाम लिया और यहां से चुनाव जीता। बीजेपी को अभी तक इस सीट पर एक बार भी जीत नहीं मिली है।

इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर ब्राह्मण, कोइरी, निर्णायक भूमिका में हैं, वहीं राजपूत, मुस्लिम और यादव मतदाताओं की तादाद भी यहां अच्छी-खासी है। चेनारी विधानसभा सीट पर इस बार के चुनाव में राजद, जेडीयू और कांग्रेस में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

कुल वोटरः 2.98 लाख


पुरुष वोटरः 1.57 लाख (52.76%)

महिला वोटरः 1.40 लाख (46.94%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 5 (0.001%)

चेनारी विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 में चेनारी से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के ललन पासवान ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मंगल राम को 9781 वोटों के मार्जिन से हराया था।

Chenari Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू – ललन पासवान

कांग्रेस – मुरारी प्रसाद

लोजपा – चंद्रशेखर पासवान

आजाद समाज पार्टी – हरेंद्र कुमार

बीएसपी – श्याम बिहारी राम

Chenari Vidhan Sabha winner : चेनारी के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Lalan Paswan RLSP 68148 Mangal Ram INC 58367
2010 Shyam Bihari Ram JD(U) 44586 Lalan Pasawan RJD 41685
2009 Murari Pra. Gautam INC 31622 Lalan Paswan RJD 30472
2005-10-01 Lalan Paswan JD(U) 48645 Jawahar Paswan RJD 30904
2005-02-01 Lalan Paswan JD(U) 51741 Mahendra Ram RJD 30206
2000 Chhedi Paswan RJD 40738 Ram Bachan Paswan BPSP 35053
1995 Jawahar Paswan JD 47062 Mahendra Ram INC 30264
1990 Jawahar Paswan JD 33097 Bansropan Chamar INC 30601
1985 Chhedi Paswan LKD 31129 Bans Ropan Ram INC 28894
1980 Dudnath Paswan INC(I) 31294 Chhedi Prasad JNP(SC) 17731
1977 Ram Bachan Paswan JNP 23844 Dudhnath Paswan INC 19641
1972 Ram Bachan Paswan HSD 17857 Chhathu Ram INC 13937
1969 Chhathu Ram INC 12936 Ram Bachan Paswan SHD 6135
1967 C. Ram INC 14999 B. Dusadh PSP 5252
1962 Shri GobINDRam INC 19568 Ram Janam Dhobi SWA 13884

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)