Chhapra Vidhan Sabha Seat: लालू के गढ़ छपरा विधानसभा में सेंध लगाने की कोशिश में NDA

  • Follow Newsd Hindi On  
Which assembly seat of Bihar will be defeated, whose victory, see the result here

Chhapra Vidhan Sabha Seat: छपरा विधानसभा बिहार की अतिमहत्वपूर्ण सीटों में से एक है। छपरा विधानसभा से राजद सुप्रीमो और पूर्व मुख्मंत्री लालू प्रसाद यादव का गहरा नाता है। इसके अलावा देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद और भिखारी ठाकुर जैसी विभूतियों के कारण भी यह क्षेत्र चर्चा में रहता है।

छपरा विधानसभा सीट से बीजेपी (BJP) ने अपने मौजूदा विधायक सीएन गुप्ता को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, आरजेडी (RJD) के टिकट पर रणधीर कुमार सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। रणधीर कुमार पिछले चुनाव में भी इस सीट से  RJD के टिकट पर उतरे थे, लेकिन उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी थी।


छपरा छपरा विधानसभा का इतिहास

2014 के उप-चुनाव समेत अब तक छपरा में कुल 17 चुनाव हुए हैं। इनमें चार बार कांग्रेस, दो-दो बार BJP, RJD, JDU और निर्दलीय, एक-एक बार जनता दल, जनता पार्टी(सेक्युलर), जनता पार्टी, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी और जनसंघ के प्रत्याशियों को जीत मिली है।

इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर यादव और राजपूत वोटरों की संख्या 35 फीसदी के आसपास है। वहीं मुस्लिम वोटर 10 फीसदी के करीब हैं।

कुल वोटरः 3.17 लाख


पुरुष वोटरः 1.72 लाख (54.2%)

महिला वोटरः 1.45 लाख (45.7%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 2 (0.001%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में यहां से BJP ने जीत हासिल की थी। BJP के सीएन गुप्ता ने RJD के रणधीर कुमार सिंह को 11,379 वोट से मात दी थी।

Chhapra Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – सीएन गुप्ता

आरजेडी – रणधीर कुमार सिंह

लोजपा – विनय कुमार

Chhapra Vidhan Sabha winner :  छपरा विधानसभा के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Dr. C.N. Gupta BJP 71646 Randhir Kumar Singh RJD 60267
2014 Randhir Kumar Singh RJD 55787 Kanhaiya Singh BJP 25326
2010 Janardan Singh Sigriwal BJP 61045 Pramendra Ranjan Singh RJD 25174
OCT 2005 Ram Pravesh Ray JD(U) 40371 Udit Rai RJD 36743
FEB 2005 Ram Parvash Rai JD(U) 33776 Udit Rai RJD 31527
2000 Udit Rai RJD 76749 Rambabu Ray BJP 54030
1995 Udit Rai JD 31577 Janak Yadav INC 23618
1990 Udit Roy IND 65355 Janak Yadau JD 46292
1985 Janak Yadav IND 46438 Mithilesh Kumar Singh INC 36153
1980 Janak Yadav JNP(SC) 27568 Mithilesh Kumar Singh JNP(JP) 21838
1977 Mithlesh Kumar Singh JNP 32865 Janak Yadav IND 14978
1972 Janak Yadav INC 30240 Udai Pratap N. Singh NCO 23172
1969 Janak Yadav PSP 18747 Satyadeo Singh INC 17738
1967 U.P. N. Singh BJS 16429 J. Yadav PSP 10493
1962 Sundri Devi INC 16995 Prasidh Narain Singh SWA 7970
1957 Jaglal Chaudhary INC 30836 Kapildeo Prasad Shrivastava PSP 14970
1957 Prabhunath Singh INC 30244 Munilal Manjhi PSP 12958

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)