छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे को हार्ट अटैक, लखनऊ अस्पताल में भर्ती

  • Follow Newsd Hindi On  
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे को हार्ट अटैक, लखनऊ अस्पताल में भर्ती

लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश आए छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चुनाव प्रचार में आए थे उत्तर प्रदेश

कृषि मंत्री रवींद्र चौबे उत्तरप्रदेश में लोकसभा के चुनाव प्रचार के सिलसिले में लखनऊ में थे। उन्हें यहां सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें एयर एंबुलेंस से गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही है। जब चौबे की तबीयत खराब हुई उस वक्त उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी थे। बघेल ने अपने प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी को अस्पताल भेजा है।


शुक्रवार को किया था रायबरेली और अमेठी का दौरा

रवींद्र चौबे शुक्रवार को चुनाव प्रचार के सिलसिले में रायबरेली और अमेठी के दौरे पर थे। देर शाम वे मुख्यमंत्री बघेल के साथ लखनऊ लौटे थे। तब उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। शनिवर तड़के उन्होंने बैचेनी की शिकायत की और फिर बेहोश हो गए। तब बिलासपुर के विधायक शैलेष पांडेय उनके साथ ही मौजूद थे। उनका होटल सहारा अस्पताल के पास में था। उन्हें फौरन वहां एडमिट कराया गया। फिलहाल, वे ICU में हैं।

रविंद्र चौबे छत्तीसगढ़ के साजा विधानसभा से विधायक हैं और कांग्रेस पार्टी में बेहद कद्दावर नेता माने जाते हैं। वे 8 बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)