छग : 3 नक्सली गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  

 बीजापुर,  जिले की बासागुड़ा पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

दक्षिण बस्तर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने बताया कि 17 दिसंबर को थाना बासागुड़ा से पुलिस का एक दल ग्राम आटपल्ली की ओर माओवादी वारंटियों का पता लगाने के लिए रवाना किया गया था।
डांगी ने कहा कि पुलिस पार्टी ने कोरसागुड़ा और आटपल्ली के पास जंगलों में घेराबंदी कर थाना बासागुड़ा से फरार तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया।


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली विभिन्न घटनाओं में शामिल थे। गिरफ्तार नक्सलियों में पूनेम संजना उर्फ कोसी मिल्रिटी प्लाटून सदस्य, कोरसा बुधरी मिलीशिया सदस्य और ओयाम सोमलू ग्राम चिन्नागेलूर थाना बसासागुड़ा जिला बीजापुर डीएकेएमएस अध्यक्ष शामिल हैं।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)