छत्तीसगढ़ : आरिफ शेख रायपुर के एसपी बने, 42 पुलिस अधिकरियों के तबादले

  • Follow Newsd Hindi On  
छत्तीसगढ़ : आरिफ शेख रायपुर के एसपी बने, 42 पुलिस अधिकरियों के तबादले

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के 42 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। यह आदेश सोमवार देर रात जारी किया गया।

रायपुर के एसपी नीथू कमल को बलौदा बाजार भाठापारा भेजा गया है। वहीं, सहायक पुलिस निरीक्षक शेख आरिफ हुसैन को राजधानी रायपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) की कमान सौंपी गई है। जारी आदेश में 6 जिलों के एसपी और 32 एएसपी/डीएसपी के तबादले हुए हैं।


छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग अटलनगर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, शेख आरिफ हुसैन सहायक पुलिस महानिरीक्षक नक्सल ऑपरेशन पुलिस मुख्यालय से रायपुर पुलिस अधीक्षक, राजेन्द्र नारायण दास पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर, पारुल माथुर पुलिस अधीक्षक मुंगेली से पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा, प्रशांत कुमार अग्रवाल पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार भाठापारा से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर, नीथू कमल पुलिस अधीक्षक रायपुर से पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार भाठापारा, मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक बीजापुर से पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, चन्द्रमोहन सिंह उप सेनानी 2री वाहिनी छसबल सकरी बिलासपुर से उस सेनानी 3री वाहिनी छसबल अमलेश्वर दुर्ग, सिद्धार्थ तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, सूरज सिंह नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन रायपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा और गोवर्धन राम ठाकुर सेनानी 4थी वाहिनी छसबल माना रायपुर से पुलिस अधीक्षक बीजापुर के पद पर स्थानांतरित किए गए हैं।

चैनदास टंडन को एएसपी रेडियो जोन बिलासपुर से पुलिस अधीक्षक मुंगेली के पद पर स्थानांतरित किया गया।

विभाग की ओर से राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 32 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया। इसमें वायपी सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स राजनांदगांव से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स कांकेर मुख्यालय भानुप्रतापपुर, जेआर ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद को एएसपी बलौदाबाजार, विजय पांडे एसपी दुर्ग को एएसपी एसटीएफ बघेरा, हरीश राठौर एएसपी रायगढ़ को एएसपी सूरजपुर, अर्चना झा एएसपी ग्रामीण बिलासपुर को जोनल पुलिस अधीक्षक वि.शा. बिलासपुर, नेहा पाण्डेय एएसपी गरियाबंद को एएसपी पुलिस मुख्यालय रायपुर, नीरज चन्द्राकर एएसपी बिलासपुर से एएसपी पुलिस मुख्यालय रायपुर, गायत्री सिंह उप सेनानी 3री वाहिनी छसबल अमलेश्वर को एएसपी एसआईबी पुलिस मुख्यालय रायपुर, मेघा टेम्भुरकर एएसपी सूरजपुर को स.मि.न. तकनिकी शाखा पुलिस मुख्यालय रायपुर, ज्योति सिंह एएसपी मुंगेली से उप सेनानी 2री वाहिनी छसबल बिलासपुर, रोहित झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग, लखन पाटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ से एएसपी ग्रामीण दुर्ग, अभिषेक वर्मा एएसपी यातायात प्रोटोकॉल रायपुर को एएसपी रायगढ़, सुखनंदन राठौर एएसपी ग्रामीण रायपुर को एएसपी गरियाबंदए ओमप्रकाश चंदेल उप सेनानी 12वीं वाहिनी रामानुजगंज को एएसपी सरगुजा, मोहम्मद इरफान उल रहीम खान जोनल पुलिस अधीक्षक वि.शा. बिलासपुर से एएसपी यातायात बिलासपुर, गोरखनाथ बघेल एएसपी ऑप्स दंतेवाड़ा को एएसपी डोंगरगढ़, यूबीएस चौहान को एएसपी विशेष आसूचना शाखा से एएसपी राजनांदगांव, रोहित बघेल एएसपी यातायात बिलासपुर से एएसपी यातायात रायपुरए, चैनदास टंडन एएसपी रेडियो जोन बिलासपुर से पुलिस अधीक्षक मुंगेलीए ओमप्रकाश शर्मा स.मि.नि. तकनीकी शाखा पुलिस मुख्यालय रायपुर से एएसपी शहर बिलासपुर, निवेदिता पाल एएसपी कोरिया से उप सेनानी 3री वाहिनी छसबल अमलेश्वर दुर्ग, संजय ध्रुव एएसपी बलौदाबाजार से एएसपी ग्रामीण बिलासपुर, तारकेश्वर पटेल एएसपी मोहला मानपुर राजनांदगांव से एएसपी ग्रामीण रायपुर, गोपी मेश्राम एएसपी ग्रामीण दुर्ग से एएसपर अजॉक्स दंतेवाड़ा, दौलत राम पोर्ते एएसपी क्राईम रायपुर से एएसपी बालोद, पंकज कुमार शुक्ला एएसपी बलरामपुर से एएसपी कोरिया, प्रशांत कतलम उप सेनानी 18वीं वाहिनी मनेन्द्रगढ़ कोरिया से एएसपी बलरामपुर, रश्मित कौर चावला उप पुलिस अधीक्षक टेलीकॉम रेडियो बिलासपुर से उप पुलिस अधीक्षक एसीबी रायपुर का तबादला हुआ है।


वहीं, एएसपी रायपुर शहर प्रफुल्ल ठाकुर, एएसपी जांजगीर पंकज चन्द्रा और एएसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा अंशुमन सिंह सिसोदिया तीनों को यथावत रखा गया है।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)