छग : बोलेरो, ट्रक की टक्कर में भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित 10 मरे

Follow न्यूज्ड On  

महासमुंद, 17 अक्टूबर (आईएएनएस/वीएनएस)। नुआपाड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग-353 के पास बुधवार तड़के लगभग दो बजे बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में बोलेरो में सवार 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में भाजपा का एक मंडल अध्यक्ष भी शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने इस घटना पर शोक प्रकट किया है।

नुआपाड़ा थाने के प्रभारी विवेकानंद महंता ने बताया, “मंगलवार देर रात बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 06 एल 0447 में सवार लोग ओडिशा के कोमना स्थित वैष्णवदेवी मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नुआपाड़ा के एनएच-353 स्थित पेट्रोल पंप के पास रात लगभग दो बजे विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमए 7300 ने बोलेरो को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में सवार कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हुए लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिए।”

उन्होंने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 304, के तहत मामला दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। बुधवार सुबह सभी शवों का नुआपड़ा शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

महंता ने बताया कि सभी मृतक जिले के सांकरा थाना क्षेत्र के निवासी थे, जिसमें छह पुरुष, एक महिला और तीन बालिकाएं शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सांकरा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह (पप्पू), बलदीडीह निवासी डॉ. दिनेश डड़सेना व उनकी पत्नी चांदनी डड़सेना व भारती डड़सेना, धनंजय डड़सेना, बलदीडीह के सरपंच पति मेघनाथ निषाद, अंसुला के मुकेश अग्रवाल, दिनेश सोरी, मीना सरसोल और धर्मेन्द्र नेताम के रूप में हुई है।

मुख्यमंत्री रमन सिंह ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सड़क हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है, और मृतकों की आत्मा की चिरशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

This post was last modified on October 17, 2018 1:18 PM

Share

Recent Posts

रिलायंस जियो और गूगल लाए नया किफायती स्मार्टफोन – जियोफोन-नेक्स्ट, 10 सितंबर से बाजार में उपलब्ध होगा

एंड्रायड बेस्ड इस स्मार्टफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम जियो और गूगल ने मिलकर विकसित किया है।…

June 24, 2021

रिलायंस जियो ने मार्च में 79 लाख से अधिक नए मोबाइल ग्राहक जोड़े: ट्राई डेटा

जबकि भारती एयरटेल ने 40.5 लाख, वायरलेस उपयोगकर्ताओं को जोड़ा, वोडाफोन आइडिया ने मार्च के…

June 18, 2021

BPSSC Bihar Police SI Exam 2021: बिहार पुलिस दारोगा व सार्जेंट भर्ती का रिजल्ट जारी

बिहार पुलिस और कारा एवं सुधार सेवाओं के अधीन दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक…

June 17, 2021

विवादों में फंसी रही फ़िल्म “शशांक” का पोस्टर लॉन्च

सनोज मिश्रा कहते हैं कि यह सुशांत सिंह राजपूत की बॉयोपिक नही है,लेकिन उनसे प्रेरित…

June 14, 2021

Microsoft ने एक्सबॉक्स के लिए अब तक के सबसे बड़े गेम का अनावरण किया

रविवार को माइक्रोसॉफ्ट और बेथेस्डा के संयुक्त ई 3 सम्मेलन के दौरान घोषित किए गए…

June 14, 2021

सांसद रवि किशन ने अश्लील भोजपुरी गीतों पर प्रतिबंध के लिए मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र

रवि किशन ने पत्र में उल्लेख किया है कि भोजपुरी भाषा में अनेक फिल्में बनी…

June 14, 2021