छग : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रायपुर पहुंचे

  • Follow Newsd Hindi On  

 रायपुर, 22 अक्टूबर (आईएएनएस/वीएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिनभर के दौरे पर सोमवार अपराह्न् रायपुर पहुंचे।

 विमानतल पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंहदेव इस मौके पर मौजूद थे।


कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी यहां रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में किसानों की सभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद वह विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे। इनमें बस्तर के गैर सरकारी संगठन विशेष तौर पर शामिल होंगे। राहुल गांधी शाम करीब 7.40 बजे नियमित विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)