छग : प्रदेश कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी

  • Follow Newsd Hindi On  
कांग्रेस उम्मीदवारों की सोशल मीडिया सूची ने मचाई हलचल

रायपुर, 17 अक्टूबर (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को विधानसभा चुनाव 2018 के मद्देनजर पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं को भी इस सूची में शामिल किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि पार्टी ने प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया के हस्ताक्षर से 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में, क्रिकेटर से राजनीति में आए दो कांग्रेस नेताओं, नवजोत सिंह सिद्धू और मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम शामिल हैं। वहीं राजबब्बर भी इस सूची में शामिल हैं।


जारी सूची में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मोतीलाल वोरा, सुशील कुमार शिंदे, अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, पी.एल. पुनिया, मुकुल वासनिक, ताम्रध्वज साहू, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजबब्बर, प्रमोद तिवारी, अशोक छबन, रणदीप सुरजेवाला, नवजोति सिंह सिद्धू, शक्ति सिंह गोहिल, शैलजा, आशा कुमारी जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा प्रदीप जैन आदित्य, श्रीप्रकाश जायसवाल, अखिलेश प्रताप सिंह, मोहम्मद अजहरुद्दीन, भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव, चरणदास महंत, चंदन यादव, अरुण उरांव, हरमन सिंह, भक्त चरणदास, सुष्मिता देव, शर्मिष्ठा मुखर्जी, रागिनी नायक, नितिन राउत, नदीम जावेद, अरविंद नेताम, शिव डहरिया और छाया वर्मा के नाम शामिल हैं।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)