छग : सीबीआई मुख्यालय के बाहर कांग्रेस का धरना

  • Follow Newsd Hindi On  

रायपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित सीबीआई मुख्यालय के बाहर शुक्रवार को कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता धरने पर बैठे हुए हैं। धरने पर बैठे प्रमुख नेताओं में सत्यनारायण शर्मा, चरणदास महंत शामिल हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के प्रमुख शैलेष नीतिन त्रिवेदी ने कहा है कि आदर्श आचार संहिता और धारा 144 के प्रावधानों का पालन करते हुए कांग्रेस का सीबीआई मुख्यालय के सामने राजधानी रायपुर में धरना जारी है।


त्रिवेदी ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू, प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता प्रदेश भर से यहां पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सीबीआई के खिलाफ प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन सुबह 11. 00 बजे से 4.00 बजे तक यहां वीआईपी रोड स्थित सीबीआई मुख्यालय के सामने चलेगा।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में सीबीआई के मुख्यालय के बाहर कांग्रेस एक बड़ा आंदोलन कर रही है। खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस पूरे आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं।


कांग्रेस का आरोप है कि सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा को इसलिए हटा दिया गया, क्योंकि वर्मा विवादस्पद राफेल सौदे की जांच करने वाले थे।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)