चीन : 2019 में 20 करोड़ लोगों ने शिनच्यांग की यात्रा की

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 13 जनवरी (आईएएनएस)| चीन के शिनच्यांग वेवूर स्वायत्त प्रदेश में वर्ष 2019 में कुल 20 करोड़ से अधिक लोगों ने यात्रा की। इस तरह पर्यटन से हुई आय 3 खरब 45 अरब 26 करोड़ 50 लाख युआन तक पहुंची। शिनच्यांग वेवूर स्वायत्त प्रदेश के अध्यक्ष शेरलेट जकर ने प्रतिनिधि सभा के सम्मेलन में कार्य रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि एक साल में पर्यटन से शिनच्यांग का विकास करने की रणनीति लागू की गई है, और पूरे शिनच्यांग में पर्यटन के विकास पर बल दिया गया है। साथ ही संस्कृति और पर्यटन को जोड़कर सेवा की गुणवत्ता को उन्नत किया गया।

सूत्रों के अनुसार वर्ष 2020 में शिनच्यांग विभिन्न बाजार समुदाय को पर्यटन बाजार के विकास में भाग लेने का प्रोत्साहन देगा और 30 करोड़ पर्यटकों को आकर्षित करने की कोशिश करेगा।


(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)