चीन बना चुका है 6 राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग केंद्र

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 7 जुलाई (आईएएनएस)| चीन में अब तक 6 राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग केंद्र बनाए जा चुके हैं, जो सृजनात्मक विकास के लिए नई प्रेरणा शक्ति प्रदान करते हैं। उत्तरी चीन के थ्येन चिन शहर में आयोजित एक सुपरकंप्यूटिंग कार्यक्रम से यह जानकारी मिली। मई 2009 में चीनी विज्ञान और तकनीक मंत्रालय ने थ्येन चिन में राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग केंद्र की स्थापना का अनुमोदन किया था। इसके बाद विज्ञान और तकनीक मंत्रालय ने शनचन एचिनान एछांग शा एक्वांग चो और वू शी में राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग केंद्र की स्थापना का अनुमोदन किया। थ्येन ह-1, थ्येन ह-2 समेत श्रंखलात्मक सुपर कंप्यूटरों का इन केंद्रों में प्रयोग किया जा रहा है।

थ्येन चिन राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग केंद्र में चीन का पहला पेटाफ्लॉप्स स्तर यानी प्रति सेकेंड दस करोड़ स्तर वाला सुपर कंप्यूटर थ्येन ह-1 तैनात है।


चीन में नई पीढ़ी वाले एक सेकेंड में एक खरब करोड़ गणना करने के कंप्यूटर का अनुसंधान चल रहा है।

चीनी विज्ञान और तकनीक मंत्रालय के उच्च और हाई टेक विभाग के उपनिदेशक मेइ च्येन पिंग ने कहा कि अगले चरण में चीन राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटर केंद्रों का बुनियादी ढांचा बनाएगा और महत्वपूर्ण क्षेत्र में राष्ट्रीय कंप्यूटर केंद्र का निर्माण जारी रखेगा। आशा है कि इन सुपर कंप्यूटर केंद्रों को जोड़कर राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग नेटर्वक बन जाएगा, ताकि देश भर में सुपर कंप्यूटिंग के संसाधनों को साझा किया जाए।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)