चीन के सिल्क म्युजियम में लगाई गई डियॉर की प्रदर्शनी

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिग, 21 सितंबर (आईएएनएस)| लक्जरी फ्रांसीसी फैशन डिजाइनर क्रिश्चियन डियॉर के फैशन सौंदर्यबोध को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी यहां चीन के हॉन्गझोउ शहर में आयोजित की गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की ,खबर के अनुसार, सन् 1947 और 1957 के जमाने के करीब 100 आइटम प्रदर्शनी में रखे गए, जिनमें प्रिंटेड पब्लिकेशन, फोटो और वीडियो, उत्कृष्ट फैशन, एसेसरीज, फैब्रिक, कढ़ाई के नमूने और डिजाइन की गईं पांडुलिपियां शामिल थीं। इसे ‘डियॉर बाई डियॉर’ नाम दिया गया था।

यह प्रदर्शनी चाइना नेशनल सिल्क म्युजियम और कनाडा के रॉयल ओंटारियो म्युजियम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई थी।


प्रदर्शनी में रखी गईं कई वस्तुएं रॉयल ओंटारियो म्युजियम से लाई गई थीं, जबकि अन्य सात अलग संस्थाओं से लाई गई थीं।

रॉयल ओंटारियो म्युजियम ने 2017 में हाउते कॉउचर हाउस ऑफ डायर की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘क्रिश्चियन डियॉर प्रदर्शनी’ का आयोजन किया।

चीन में रेशम को समर्पित पहला राष्ट्रीय संग्रहालय, चाइना नेशनल सिल्क म्युजियम के क्यूरेटर झाओ फेंग ने कहा, “हमने अपने संग्रहालय में फैशन को जोड़ने के लिए प्रदर्शनी शुरू की है।”


यह प्रदर्शनी 1 जनवरी, 2020 तक चलेगी।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)