चीन की सहायता से म्यांमार के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र का निर्माण शुरू

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 11 जनवरी (आईएएनएस)। चीन की सहायता में म्यांमार के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और चिकित्सक प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण की शुभारंभ रस्म 10 जनवरी को म्यांमार की राजधानी नाएप्यीडॉ में आयोजित हुई। म्यांमार स्थित चीनी राजदूत छन हाई, म्यांमार के स्वास्थ्य व खेल मंत्री म्यींत हत्वी आदि ने इसमें भाग लिया।

छन हाई ने भाषण देने के दौरान कहा कि बेल्ट एंड रोड जन स्वास्थ्य व सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाला एक स्वस्थ मार्ग है। चीन सरकार म्यांमार के साथ चिकित्सा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग पर बड़ा ध्यान देती है, और म्यांमार को चिकित्सा व स्वास्थ्य कार्य का विकास करने में समर्थन देती है। यह कार्यक्रम पूरा करने के बाद वह म्यांमार में सबसे उच्च स्तरीय पेशेवर व आधुनिक रोग नियंत्रण केंद्र बनेगा। उसी समय वह वैज्ञानिक अनुसंधान, महामारी की रोकथाम, आपात घटना का निपटारा, सुयोग्य व्यक्तियों का प्रशिक्षण आदि पक्षों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा, ताकि म्यांमार की जनता को जल्द से जल्द लाभ मिल सके।


वहीं, म्यींत हत्वी ने कहा कि चीन ने बहुत कम समय में कोविड-19 महामारी की रोकथाम की है, और निरंतर रूप से म्यांमार को सहायता दी है। इसके लिये म्यांमार चीन का आभार जताता है। इस कार्यक्रम का निर्माण दोनों देशों के नेताओं द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र के सहयोग में प्राप्त महत्वपूर्ण सहमतियों में से एक है, जो दोनों देशों के बीच गहन मित्रता और मैत्रीपूर्ण सहयोग का एक द्योतक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

— आईएएनएस


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)