चीन में महिला ने चाकू से 14 बच्चों को घायल किया

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)| चीन के चोगकिंग में एक किडरगार्टन में एक महिला ने चाकू से 14 बच्चों को घयाल कर दिया। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, 39 वर्षीया महिला बनान जिले के एक स्कूल परिसर में उस समय घुसी जब बच्चे मैदान में खेल रहे थे।


प्रशासन ने अभी इस हमले के पीछे के उद्देश्य के बारे में कुछ नहीं बताया है।

महिला का उपनाम लियु बताया है। उसे घटनास्थला से गिरफ्तार किया गया।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने उन मीडिया रिपोटरें का खंडन कर दिया, जिसमें कहा जा रहा है कि इस हमलें में दो बच्चों की मौत हो गई।


उन्होंने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अफवाहों के प्रसार से बचने का भी आग्रह किया।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)