चीन में रिजर्व अंतरिक्ष यात्रियों के तीसरे बैच का चयन पूरा

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी समानव अंतरिक्षयान योजना के दफ्तर से मिली खबर के अनुसार, हाल में रिजर्व अंतरिक्ष यात्रियों के तीसरे बैच का चयन पूरा हो चुका है। कुल 18 रिजर्व अंतरिक्ष यात्रियों ने सूची में भर्ती की, जिनमें एक महिला अंतरिक्ष यात्री, 7 अंतरिक्ष यान के चालक, 7 अंतरिक्ष उड़ान परियोजना के इंजीनियर और 4 तकनीक विशेषज्ञ शामिल हैं। वे चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के नये सदस्य बनेंगे।

गौरतलब है कि यह चयन कार्य 2018 के मई माह में शुरू हुआ और करीब 2,500 उम्मीदवारों में से 18 रिजर्व अंतरिक्ष यात्रियों का चयन किया गया। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वे लोग अंतरिक्ष स्टेशन के संचालन चरण के दौरान विभिन्न अभियानों में भाग लेंगे। चीन में समानव अंतरिक्षयान कार्य के निरंतर विकास के साथ समय पर रिजर्व अंतरिक्ष यात्रियों का चयन किया जाएगा। ताकि चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण और भविष्य में अंतरिक्ष स्टेशन के विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार तैयार किया जा सके।


(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

— आईएएनएस


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)