चीन ने अमेरिका से पूछे 10 सवाल

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 1 मई (आईएएनएस)। अब तक 100 से अधिक दिनों में अमेरिका में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या 1 से बढ़कर 10 लाख तक पहुंच चुकी है। अमेरिका विश्व में कोविड-19 के सब से अधिक पुष्ट मामले और मृत मामले होने वाला देश बन गया। हालांकि अमेरिका में महामारी की गंभीर स्थिति है, फिर भी अमेरिकी राजनेताओं ने अपनी शक्ति को महामारी के मुकाबले में प्रयोग नहीं किया, जबकि चारों ओर अपनी जिम्मेदारी को दूसरों पर थोपने की कोशिश की, जिससे लोगों का संदेह पैदा हुआ है। ऐसे में चीन ने अमेरिका से 10 सवाल पूछे हैं।

1. क्यों गत वर्ष से बर्ड ़फ्लू के वायरस का संशोधन अनुसंधान पुन: शुरू हुआ?


2. अमेरिका के सेना चिकित्सा अनुसंधान संस्थान संक्रामक रोगों को पहले बंद कर दिया गया था। इसके पीछे की सच्चाई क्या है?

3. पिछले साल अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग ने एक अभ्यास किया था जो कोविड-19 के प्रकोप के समान था। क्या यह सिर्फ एक संयोग है?

4. अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने पिछले नवंबर की शुरूआत में कोरोना वायरस संकट की चेतावनी दी थी। चेतावनी की अनदेखी क्यों की गई?


5. अमेरिका में इन्फ्लूएंजा से हुई मौतों के बीच, क्या अमेरिका स्पष्ट कर सकता है कि वास्तव में कोविड-19 से कितने मामले संक्रमित हैं?

6. अमेरिका में कोविड-19 का पहला मामला कब दिखाई दिया? क्या रिपोर्ट किए जाने के तुरंत बाद कोरोना वायरस का सामुदायिक प्रसारण शुरू हो गया था?

7. कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीन का पहला मानव परीक्षण शुरू करने के लिए अमेरिका ने वायरस के उपभेदों को कैसे प्राप्त किया?

8. अमेरिकी सरकार ने महामारी को क्यों दरकिनार किया जबकि सरकार के अधिकारियों ने निजी तौर पर स्टॉक डंप किया था?

9. अमेरिका के विशेषज्ञों को कोविड-19 को सार्वजनिक रूप से चर्चा करने की अनुमति क्यों नहीं दी जाती है?

10. अमेरिका की विदेशी जैविक प्रयोगशालाओं में क्या शोध किया जा रहा है? अमेरिका इसके बारे में क्यों तंग रहता है?

(साभार: चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

— आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)