चीन ने ताईवान चुनाव पर कहा, ताईवान चीन का आंतरिक मामला

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 12 जनवरी (आईएएनएस)| चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कंग श्वांग ने ताईवान के चुनाव पर कहा कि ताईवान मामला चीन का अंदरूनी मामला है। चाहे ताईवान द्वीप में स्थिति कैसे भी बदले, विश्व में केवल एक चीन है और ताईवान चीन का एक भाग है। यह वास्तविकता नहीं बदलेगी।

कंग श्वांग ने संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि चीन सरकार एक चीन की नीति पर कायम रहेगी, ताईवान की स्वतंत्रता का विरोध करेगी, यह रुख नहीं बदलेगा। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में एक चीन की नीति पर कायम रहने की व्यापक सहमति भी नहीं बदलेगी। हमें आशा है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय लगातार एक चीन की नीति पर कायम रहकर चीनी जनता को समझ और समर्थन दे सकेगा, ताकि चीनी जनता देश की एकता को जल्द ही पूरा कर सके।


(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)