चीन : राष्ट्रपति ने किया युन्नान प्रांत का दौरा

  • Follow Newsd Hindi On  

 बीजिंग, 21 जनवरी (आईएएनएस)| चीनी राष्ट्रपति ने युन्नान प्रांत की राजधानी खुनमिंग का निरीक्षण दौरा किया।

  उन्होंने त्येनची झील की पारिस्थितिकी स्थिति के बारे में जाना, बाजार जाकर जनजीवन का हालचाल पता किया और राष्ट्रीय दक्षिण पश्चिम संयुक्त विश्वविद्यालय के प्राचीन स्थल का दौरा किया। त्येनची झील युन्नान प्रांत की सबसे बड़ी मिट्ठे पानी की झील है और पिछली सदी के 90 वाले देशक में देश में सबसे गंभीर रूप से प्रदूषित झील भी थी। कई वर्षो की अथक कोशिशों से अब त्येनची झील के जल की गुणवत्ता में बड़ा सुधार आया है।


शी चिनफिंग ने 20 जनवरी को अपने दौरे के दौरान त्येनची झील के प्रदूषण के निपटारे के परिणाम की प्रशंसा की। उन्होंने बल देते हुए कहा, “हमें पर्यावरण का शोषण कर अस्थायी आर्थिक विकास प्राप्त करने का तरीका त्यागना होगा। हमने जो नई विकास अवधारण और पारिस्थितिकी सभ्यता का निर्माण प्रस्तुत किया है, वह वस्तुगत नियम के अनुकूल है।”

राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने खुनमिंग अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र का दौरा कर वसंत त्योहार के पहले बाजार आपूर्ति और देसी-विदेशी मालों की बिक्री की स्थिति के बारे में जाना और वहां मौजूद लोगों के साथ स्नेहपूर्ण बातचीत की, साथ ही इस मौके पर देश की विभिन्न जातियों की जनता को वसंत त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

उसी दिन राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने युन्नान नॉर्मल विश्वविद्यालय परिसर में स्थित राष्ट्रीय दक्षिण पश्चिम संयुक्त विश्वविद्यालय के पुराने स्थल का भी दौरा किया।


जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध के दौरान पेइचिंग विश्वविद्यालय, छिंगहाई विश्वविद्यालय और नानखाई विश्वविद्यालय खुनमिंग में स्थानांतरित होने के बाद संयुक्त रूप से राष्ट्रीय दक्षिण-पश्चिम संयुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी। 8 साल में राष्ट्रीय दक्षिण पश्चिमी संयुक्त विश्वविद्यालय ने बड़ी संख्या वाली प्रतिभाएं तैयार कीं, जो उच्च शिक्षा इतिहास में एक करिश्मा है।

शी चिनफिंग ने विरासत देखते हुए कहा, “शिक्षा कार्य को देश के भाग्य और राष्ट्र के भविष्य से घनिष्ठ रूप से जुड़ना चाहिए। वर्तमान में हमारी शिक्षा का उद्देश्य समाजवाद के निर्माणकर्ता और उत्तराधिकारी तैयार करना है।”

(साभार : चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)