चीनी रक्षक बेड़े की ऑस्ट्रेलिया यात्रा समाप्त

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 8 जून (आईएएनएस)| चीनी नौसेना का 31वां रक्षा बेड़ा 7 जून को सिडनी के गार्डन आइलैंड सैन्य पोर्ट से रवाना हुआ, जिससे उसकी मैत्रीपूर्ण ऑस्ट्रेलिया यात्रा समाप्त हो गयी। सिडनी स्थित चीनी जनरल कौंसुलेट कू श्याओचेन, ऑस्ट्रेलिया स्थित चीनी सैन्य अधिकारी वांग चिंग और ऑस्ट्रेलिया की नौसेना के प्रतिनिधियों ने पोर्ट पर चीनी नौसेना के रक्षा बेड़े को विदाई दी।

यात्रा के दौरान रक्षा बेड़े के कमांडर शौ शूकुआंग और चांग च्याच्येन ने ऑस्ट्रेलिया की नौसेना, न्यू साउथ वेल्स स्टेट की संसद के सैन्य अधिकारी से मुलाकात की। दोनों पक्षों की मैत्री और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने के लिए रक्षा बेड़े ने डेक रिसेप्शन आयोजित किया। और साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सैनिकों व अधिकारियों के साथ बॉस्केटबॉल, फुटबॉल का दोस्ताना मैच भी आयोजित किया।


यात्रा समाप्त होने के बाद रक्षा बेड़े के राजनीतिक प्रशिक्षक ने मीडिया से कहा कि सैन्य आदान-प्रदान करना चीन व ऑस्ट्रेलिया संबंधों का एक अहम हिस्सा है। पिछले अप्रैल में ऑस्ट्रेलिया की नौसेना ने चीनी नौसेना की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ की गतिविधियों में भाग लिया। दो महीने बाद चीनी नौसेना ने ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की, जिससे दोनों देशों की नौसेनाओं का घनिष्ठ संपर्क, मैत्री और आपसी विश्वास बढ़ गया है।

(साभार चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)